MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

160 days ago

कलियुग का अंत और 😮 प्रभु जगन्नाथ का दिव्य विनाश लिला🙏🏻🤔 ⭕‼️⭕🚩 ⚜️जब अधर्म की छाया बढ़ेगी, जब पाप का भार धरती सहेगी, जब सत्य की राहें सूनी होंगी, और मानवता रोती होगी। 💢जब रिश्तों में विश्वास न होगा, हर दिल में बस स्वार्थ ही होगा, जब धर्म केवल शब्द रहेगा, और मनुष्य अपना पथ खो देगा। 💢तब समय का चक्र घुमेगा, प्रभु का संकेत जग में गूंजेगा, नीलाचल से उठेगी पुकार, जगन्नाथ करेंगे अवतार। 💢उनकी आँखों में अग्नि जलेगी, हर अन्याय की जड़ हिलेगी, सुदर्शन का तेज प्रखर होगा, अधर्म का अंत निश्चित होगा। 💢न कोई छल, न कोई कपट बचेगा, हर झूठ का मुखौटा गिरेगा, धरा फिर से पवित्र बनेगी, हर आत्मा सत्य को चुनेगी। 💢जब प्रभु रथ पर सवार होंगे, सभी पापी भय से कांपेंगे, उनके नाम की गूंज से ही, दुष्टों के अंत के द्वार खुलेंगे। 💢विनाश में भी होगा सृजन, हर अंत में छिपा है जीवन, जगन्नाथ का यह दिव्य खेल, समझे वही जो हो निष्कलंक। 💢फिर एक नया युग आएगा, जहाँ प्रेम का दीप जलेगा, सत्य और धर्म का राज्य होगा, हर हृदय में प्रभु का वास होगा। 💢कलियुग का यह अंत महान, देगा जग को नई पहचान, जगन्नाथ की कृपा से फिर, धरती बनेगी स्वर्ग समान।🙏🏻 #दारुब्रम्म_जगन्नाथ 🐚🥀🙏🏻

Post media

Comments (1)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Mar 23, 2026

🙏‼️ Jai Jagannath Swami Nayan Path Gami Bhava Tume ‼️🙏