
Rama Devi Sahu
450 days ago
🙏‼️ Om Shree Parmatmane Namaha ‼️🙏 Aap Sabhi ko " Nirjala Ekadashi " ki Hardik Shubhkamnaye 🙏🌹🌹 #जय_श्री_हरि #निर्जला_एकादशी पर करें इन चीजों का दान, खुल जाएंगे समृद्धि के द्वार 📍 #निर्जला_एकदाशी का व्रत कठिन होता है और यह तपस्या के समान माना जाता है क्योंकि ज्येष्ठ की गर्मी में जब गला सूखने लगता है, तो भी इस व्रत को करने वाले पानी नहीं पीते हैं, इतने बड़े और पुण्य दिन में यदि आप कोई दान-पुण्य करते हैं, तो उसका कई गुना फल मिलता है, जिससे सुख-समृद्धि के दरवाजे खुल जाते हैं। 📍 इस साल 6 जून 2025 को निर्जला एकादशी है, इस दिन एकादशी का उपवास करने और दान करने से जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं, दान करने वाले के जीवन से कष्ट दूर हो जाते हैं और सुखों को भोगकर वह मोक्ष को प्राप्त करता है। 📍 जल दान से बड़ा कोई दान नहीं होता है, इस दिन घड़े या सुराही में ठंडा जल भरकर दान करना चाहिए। 📍 निर्जला एकादशी के दिन प्याऊं लगवाने से भी बड़ा पुण्य मिलता है, शरबत का दान भी किया जा सकता है। 📍 भीषण गर्मी के इस समय में जरूरतमंद लोगों को पंखा, छाता, बिस्तर, खरबूजा, फल और गुड़ दान कर सकते हैं। 📍 निर्जला एकादशी पर जरूरतमंद लोगों को (अन्न) अनाज का दान कर सकते हैं, इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, इसके अलावा साधक के सुख-सौभाग्य में वृद्धि भी होती हैं। 📍 निर्जला एकादशी पर आप क्षमतानुसार वस्त्रों का दान कर सकते हैं, यह भाग्य में वृद्धि और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है, साथ ही गरीबों में सामर्थ्य अनुसार धन दान भी कर सकते हैं।। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः 🙏🙏🌹
Comments (1)

Deepak karki
Jun 6, 2025
निर्जला एकादशीको हार्दिक सुभकामना
