MyMandirInstall

*सतखंडा महल, दतिया* मध्यप्रदेश के ग्वालियर से लगे दतिया में अवस्थित है सतखंडा महल, जिसे बीर सिंहदेव महल और गोविंद महल भी कहा जाता है. दतिया साम्राज्य के संस्थापक महाराज बीर सिंह देव द्वारा 17वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में निर्मित यह महल वर्तमान में वीरान स्थिति में है. यह महल 7 तलों का है, जिसमें 2 तल भूमि के नीचे हैं, वहीं 5 तल ऊपर हैं, इसीलिए इसे सतखंडा महल कहा जाता है. राजा बीर सिंह देव द्वारा निर्मित 52 महलों में सबसे चर्चित एवं भव्य यही महल रहा है, जिसे देखने वर्तमान समय में भी बड़ी संख्या में पर्यटक दतिया आते हैं. *मेरी संस्कृति...मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!