MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

156 days ago

*卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐* *🌞दिनांक - 27 मार्च 2026* *⛅दिन - शुक्रवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - वसंत* *⛅मास - चैत्र* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - नवमी सुबह 10:06 तक तत्पश्चात् दशमी* *⛅नक्षत्र - पुनर्वसु दोपहर 03:24 तक तत्पश्चात् पुष्य* *⛅योग - अतिगण्ड रात्रि 10:10 तक तत्पश्चात् सुकर्मा* *⛅राहुकाल - सुबह 11:00 से दोपहर 12:32 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:24* *⛅सूर्यास्त - 06:40 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:50 से प्रातः 05:37 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:08 से दोपहर 12:57 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:08 से मध्यरात्रि 12:55 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - श्रीराम नवमी, स्वामी नारायण जयंती, सर्वार्थसिद्धि योग( प्रातः 06:24 से दोपहर 03:24 तक)* *🌥️विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है एवं दशमी को कलम्बी शाक खाना त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🌹 श्री राम नवमी - 27 मार्च 2026 🌹* *🔸नवरात्रि पारण कब करें ? 🔸* *🔸 शंका होगी कि 'नवमी को नवरात्रि का व्रत खोलना, पारायण करना है फिर यह रामनवमी उपवास कैसे शुरू करें ?"* *🔸तो नवमी को नवरात्रि का उपवास मानसिक रूप से खोल के थोड़ा-सा फलाहार जैसा प्रसाद ले लिया फिर 'आज रामनवमी का व्रत रख रहा हूँ' ऐसा संकल्प करके व्रत कर लिया । उपवास दशमी को खोलना है ।* *🔸त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्री रामजी का जन्म हुआ था । इसलिए भारत सहित अन्य देशों में भी हिंदू धर्म को मानने वाले इस पर्व को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से हर इच्छा पूरी हो सकती है ।* *🔸श्रीराम नवमी की सुबह किसी राम मंदिर में जाकर अथवा अपने घर में ही गुरुदेव के तस्वीरे सामने बैठ के राम रक्षा स्त्रोत का 11 बार पाठ करें । हर समस्याओं का समाधान हो जाएगा ।* *🔸दक्षिणावर्ती शंख में दूध व केसर डालकर श्रीरामजी की मूर्ति का अभिषेक करें । इससे धन लाभ हो सकता है ।* *🔸इस दिन बंदरों को चना, केले व अन्य फल खिलाएं । इससे आपकी हर मनोकामना पुरी हो सकती है ।* *🔸श्रीराम नवमी की शाम को तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाऐं । इससे घर में सुख-शांति रहेगी ।* *🔸इस दिन भगवान श्रीरामजी को विभिन्न अनाजों का भोग लगाएँ और बाद में इसे गरीबों में बांट दें । इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी ।* *🔸इस दिन भगवान श्रीरामजी के साथ माता सीता की भी पूजा करें । इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है ।* *🔸भगवान श्रीरामजी के मंदिर के शिखर पर ध्वजा यानी झंडा लगवाएं । इससे आपको मान-सम्मान व प्रसिद्धि मिलेगी ।* *🌹 श्रीमद्देवीभागवत महापुराण में कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताया है, जिसे नवरात्रि में नवमी या अष्टमी को अपनाकर आप भी सुख, समृद्धि और शांति पा सकते हैं । साथ ही बुरी नजर से लेकर कलह जैसी बाकी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं ।* *🔹समृद्धि के लिए🔹* *🔸माता के मंदिर में जाकर मूर्ति के सामने एक पान के पत्ते पर केसर में इत्र व घी मिलाकर स्वस्तिक बनाएं । अब उस पर कलावा लपेटकर एक सुपारी रखें ।* *🔹पैसों की तंगी के लिए🔹* *🔸नवमी तिथि या अष्टमी तिथि को माता का ध्यान कर घर के मंदिर में गाय के गोबर के उपले पर पान, लौंग, कर्पूर, व इलायची गूगल के साथ ही कुछ मीठा डालकर माता को धुनी (हवन) दें ।* *🔹रुकावटें दूर करने के लिए🔹* *🔸माता के मंदिर में पान बीड़ा चढ़ाएं, इस पान में कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बूरा और सुमन कतरी के साथ ही लौंग का जोड़ा रखें । सुपारी व चूना न डालें ।* *🔹बुरी नजर के लिए🔹* *🔸माता के मंदिर में पान रखकर नजर लगे व्यक्ति को पान में गुलाब की 7 पंखुड़ियां रखकर खिलाएं । नजर दोष दूर होगा ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Post media

Comments (2)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Mar 27, 2026

🙏🏹 Jai Shree Ram 🏹🙏 Aap or Aap ke Pure Parivar ko Shree Ram Navami ki Hardik Shubhkamnaye 🙏 Shubha Dopahar Jii 🌹

vijay kushwaha

vijay kushwaha

Mar 27, 2026

जय श्री राम