MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

297 days ago

*श्री राधा रानी जी के नाम का बढ़ा भारी प्रभाव है, जिससे पापी के पापों का नाश हो जाता है। इसका मतलब यह नहीं कि खूब पाप करो। जो यह समझकर पाप करता है, वह नाम के रहस्य को नहीं समझता,* *जो पुरुष यह समझता है कि पाप कर लो, भजन करके पाप का नाश कर लेंगे, यदि इस आभास से पाप करने लगे तो नाम पाप की वृद्धि हेतु हो गया। जो यह समझकर पाप करता है उसके पाप का नाश नहीं होता नाम की ओट में पाप करे तो वह नाम पाप बढ़ाने वाला होता है -* *यह नाम का रहस्य समझना है। नाम की ओट में पाप करना भगवान् का अपराध है। पूर्व के पापों के लिये क्षमा माँग ले और भविष्य में पाप न करने की प्रतिज्ञा कर ले तो पूर्व के पापों की माफी है -* *ऐसा न्याय है। नाम में बड़ा भारी रहस्य भरा है। नाम का तत्त्व, नाम का गुण, नाम का प्रभाव समझ में आ जाय तो नाम छूट नहीं सकता। निरन्तर जप चलता ही रहता है छोड़ नहीं सकता, फिर बेड़ा पार है।* *जय श्री राधे 🙏⛳*

Comments (1)

Rakesh Kumar

Rakesh Kumar

Nov 7, 2025

jai shree shyam 🙏🙏💗