
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
80 days ago
*स्किन एलर्जी के घरेलू उपाय* _संकलन : डॉ. पूनम वानखेड़े_ स्किन एलर्जी आजकल हर किसी के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। कभी गलत खान-पान की वजह से तो कभी गलत क्रीम, कॉस्मेटिक्स की वजह से त्वचा पर रैशेज, मुंहासे, खुजली जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ये समस्याएं ज्यादातर समय शरीर और चेहरे पर दाग भी छोड़ जाती हैं। स्किन एलर्जी फूड एलर्जी से बहुत अलग और दर्दनाक होती है। स्किन एलर्जी में शरीर पर लाल चकत्ते या दाने आने लगते हैं। स्किन एलर्जी खासकर तब होती है, जब हमारी त्वचा किसी ऐसी चीज के संपर्क में आती है जिसे रोकने के लिए इम्यून सिस्टम एंटीबॉडीज रिलीज करता है। ज्यादातर समय ये एलर्जी सामान्य होती है तो कुछ समय गंभीर भी होती है। कुछ एलर्जी पुरानी होती हैं जिन्हें दवाइयों से ठीक किया जा सकता है। *बेकिंग सोडा*: स्किन एलर्जी से राहत पाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा इस्तेमाल करते समय थोड़ी सावधानी रखनी जरूरी है। बेकिंग सोडा त्वचा में pH बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। त्वचा पर बेकिंग सोडा लगाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाएं। अब इसका पतला और मुलायम पेस्ट बनाकर एलर्जी वाली जगह पर लगाएं। 10 मिनट बाद इस पेस्ट को धो लें। एलर्जी से राहत पाने के लिए दिन में 3 से 4 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। *एलोवेरा का गूदा*: अगर एलर्जी की वजह से शरीर पर खुजली और त्वचा रूखी पड़ने की समस्या हो रही है तो एलोवेरा का गूदा खुजली और जलन को बहुत आसानी से और तुरंत रोकेगा। सबसे पहले एलोवेरा लेकर त्वचा पर लगाएं। अगर एलोवेरा का पौधा न हो तो बाजार से खरीदकर या एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 30 से 40 मिनट तक एलोवेरा का गूदा एलर्जी वाली जगह पर लगाकर रखें। कुछ ही दिनों में खुजली और जलन की समस्या से राहत मिलेगी। *नारियल तेल*: नारियल तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो एलर्जी के दौरान त्वचा की रक्षा करते हैं। साथ ही एलर्जी से होने वाली खुजली भी रोकता है। एक कटोरी में थोड़ा नारियल तेल लें और 5 सेकंड के लिए उसे गरम करें। ये गुनगुना तेल एलर्जी वाली जगह पर लगाएं, मालिश न करें। 1 घंटे तक तेल ऐसे ही रहने दें। इस तेल का इस्तेमाल 3 से 4 घंटे बाद फिर से कर सकते हैं। *एप्पल साइडर विनेगर*: एप्पल साइडर विनेगर एक बेहतरीन स्किन केयर एजेंट है। इसमें एसिटिक एसिड होता है, जो त्वचा पर खुजली और एलर्जी कम करता है। लेकिन नाजुक त्वचा पर इसका इस्तेमाल न करें। एक कप गरम पानी में एक टीस्पून एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। अब रुई के फाहे से ये मिश्रण एलर्जी वाली जगह पर लगाएं। अब इसे सूखने के लिए छोड़ दें और कुछ समय बाद ठंडे पानी से जगह धो लें। ये उपाय आप दिन में कम से कम 2 बार कर सकते हैं। *टी-ट्री ऑयल*: टी-ट्री ऑयल मुंहासों से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका है। स्किन एलर्जी में ये तेल फायदेमंद साबित होता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कई तरह की एलर्जी से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। त्वचा पर लाल चकत्ते और खुजली के लिए इस तेल का अच्छा उपाय है। *नोट*: अगर एलर्जी गंभीर है, फैल रही है या घरेलू उपाय से आराम नहीं मिल रहा तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। त्वचा पर कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
