
Rama Devi Sahu
85 days ago
#राम #राम जी अत्यंत सुंदर #संत-विचार "संतों ने कहा है— मनुष्य की पहचान उसके वस्त्रों से नहीं, उसके विचारों से होती है; और विचारों की पहचान उसके व्यवहार से होती है।" एक बार किसी ने एक महात्मा से पूछा, "जीवन में सबसे बड़ी साधना क्या है?" महात्मा ने उत्तर दिया, "ऐसा हृदय बनाना जिसमें किसी के लिए द्वेष न हो, ऐसी वाणी बोलना जिससे किसी का मन न दुखे, और ऐसे कर्म करना जिनसे किसी का भला हो।" संतों का मत है कि भगवान तक पहुँचने का सबसे सरल मार्ग है— सरलता, सेवा और सद्भाव। जो दूसरों के सुख में प्रसन्न होता है और दूसरों के दुःख में सहायक बनता है, वही सच्चे अर्थों में भक्त है। "परहित सरिस धरम नहिं भाई। पर पीड़ा सम नहिं अधमाई॥" भावार्थ: दूसरों का हित करने के समान कोई धर्म नहीं है, और दूसरों को कष्ट देने के समान कोई पाप नहीं है। चिंतन: "दीपक स्वयं जलकर प्रकाश देता है, संत स्वयं तपकर समाज को मार्ग दिखाते हैं।" 🚩🙏जय सिया #राम। 🙏 🚩
Comments (4)

Rama Devi Sahu
Jun 6, 2026
रिश्ते और रास्ते तब खत्म हो जाते हैं,जब पांव नहीं दिल थक जाते हैं।आपके मानने या न मानने से सच को कोई फर्क नहीं पड़ता।सबसे बड़ी दौलत आपका वक्त है,जिसे भी दे रहे हो बहुत सोच समझ कर देना,तारीफों के पुल के नीचे "मतलब" की नदियां बहती है,जो रिश्ता आपकी मानसिक स्थिति को खराब करे,वह कभी भी आपके जीवन को बेहतर नहीं बना सकता।लोग ज़रूरत के मुताबिक़ इस्तेमाल करते हैं,और हम समझते हैं कि वो हमें पसंद करते हैं,यही तो भ्रम है "ज़िंदगी" का। 🙏राधे राधे🙏

Rama Devi Sahu
Jun 6, 2026
समय की कीमत वही जानता है जो इसे सही कार्यों में लगाता है। कल जो खो दिया, उसे भूलकर आज पर ध्यान दें। बाबा का साथ सब से लाजवाब है, वे आपके कर्मों का फल जानते हैं। धैर्य और मेहनत, यही सफलता के दो स्तंभ हैं। प्रभु के नाम के साथ अपने काम को जोड़ें, फल मीठा मिलेगा। 🙏🌹जय श्री राम🌹 🌺जय श्री बाला जी महाराज की🌺 🌸जय श्री कृष्ण🌸 🔱हर हर महादेव🔱

Riya Riya 💖💖
Jun 6, 2026
जय सिया राम 🚩🏹 जय बजरंगबली बीर हनुमान 🙏🌺

Mayank S
Jun 6, 2026
जय श्री राम भक्त हनुमान की जय हो जय श्री महाकाल गुड आफ्टरनून जी जय श्रीराम 🙏
