MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

34 days ago

*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 27 जुलाई 2026* *⛅दिन - सोमवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - वर्षा* *⛅मास - आषाढ़* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - त्रयोदशी शाम 04:14 तक तत्पश्चात् चतुर्दशी* *⛅नक्षत्र - मूल सुबह 10:28 तक तत्पश्चात् पूर्वाषाढा* *⛅योग - वैधृति रात्रि 10:55 तक तत्पश्चात् विष्कम्भ* *⛅राहुकाल - सुबह 07:35 से सुबह 09:14 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 05:55* *⛅सूर्यास्त - 07:11 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:29 से प्रातः 05:12 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:07 से दोपहर 01:00 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:12 से मध्यरात्रि 12:55 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - जया पार्वती व्रतारम्भ* *🌥️विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है एवं चतुर्दशी को स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना व लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* 🌻 इच्छा और द्वेष को हटा दिया तो फिर तुम जो करोगे, वह भक्ति बन जाएगा। 🌻दुनियादार जहाँ सिर पटकते हैं, वहाँ आशिक कदम रखते हैं। भोगी जिस संसार के पीछे आँखें मूंदकर अँधी दौड़ लगाता है, वह संसार उसका कभी नहीं होता। संसार उसे सुख तो नहीं देता वरन् देता है मुसीबतें, जिम्मेदारियाँ, तनाव और अशांति। जबकि योगी, भक्त या सेवक सेव्य को प्रसन्न करने के लिए संसार की सेवा करता है। वह संसार से कुछ चाहता नहीं है फिर भी उसे बिना माँगे ही बहुत कुछ मिल जाता है। 🌻यह ब्रह्मविद्या बड़ी मूल्यवान है। मुझको पता है कि मेरे गुरुदेव ने इस आत्मज्ञान को पाने के लिए जितना सहा था, उसका सौवाँ हिस्सा मैंने नहीं सहा और मैंने जो सहा, उसका सौवाँ हिस्सा भी आप (साधक, सत्संगी) नहीं सहते हैं और फिर भी आपको आत्मज्ञान मिल रहा है, यह भगवान की कितनी महती कृपा है, कितनी दया है ! *🙏🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩 🙏*

Comments (2)

प्रेम कुमार

प्रेम कुमार

Jul 27, 2026

🌹🌹हर हर महादेव 🌹🌹 शुभ प्रभात वंदन 🌹🌹

My Mandir  good by

My Mandir good by

Jul 27, 2026

shub prabhat radhe radhe 🙏