
Rama Devi Sahu
291 days ago
सभी #पुरुषों का स्त्री के नजदीक आने का मतलब ये नही होता कि वो उनसे देह सुख पाना चाहते। हां ये सच जरूर होता है कि उनको अच्छी स्त्री का साथ पसन्द होता है, परन्तु जरूरी नही की ये साथ देह की तरफ लेकर जाए। बहुत से पुरुष अपने एकाकीपन की वजह से, या फिर मन की भावनाओं को सांझा करने के उद्देश्य से, या फिर एक ऐसी मित्रता के लिये स्त्री से सम्बंध रखना चाहते हैं जिस रिश्ते में स्त्री पुरुष का मतभेद ही न हो। बस वो अपने ह्रदय को किसी के आगे खोलकर रख देना चाहते हैं।और एक खास बात ये भी है कि ऐसे साफ दिल के ज़्यादातर पुरुषों का मित्रता निवेदन स्त्रियों द्वारा स्वीकार भी नही होता। क्योंकि इन पुरुषों के निवेदन में चतुराई नही होती, फरेब नही होता और आजकल बिना इन संसाधनों के स्त्री के मन पर कब्जा नही किया जा सकता। चतुर व फ़रेबी पुरुष किसी न किसी तरीके से स्त्रियों को अपने मकड़जाल में अवश्य फंसा लेते हैं। वो किसी एक स्त्री का इतना इंतज़ार भी नही करते क्योंकि उनको उनसे कोई ह्रदय सम्बंधित जुड़ाव नही होता। जिस पुरूष का किसी स्त्री से जुड़ाव यदि ह्रदय तल से हुआ है तो वो उसके लिये इंतज़ार करता है। कितना इंतज़ार ये तो किसी को मालूम नही।

Comments (5)

Rama Devi Sahu
Nov 12, 2025
🌹🌹 Subha Sandhya Jii 🌹🌹

Rama Devi Sahu
Nov 12, 2025
Dhanyawad 🙏 Subha Sandhya Jii 🥀🌹🥀

Rakesh Kumar
Nov 12, 2025
very nice ji 👌👌👌


