
Rama Devi Sahu
334 days ago
भगवान्-के होकर भगवान्-के नामका जप करो— होहि राम को नाम जपु। बच्चा माँके साथ जितना अधिक घनिष्ठ सम्बन्ध रखता है, माँ उतने ही जल्दी उसके पास आती है। बालक जोरसे रो पड़ता है तो माँ अपनी बड़ी लड़कीको भेजती है कि बेटी! जा, भाईको समझा, राजी कर। वह आकर भाईके हाथ में झुनझुनियाँ देती है, पर वह उसे फेंक देता है। वह लड्डू देती है तो उसे भी फेंक देता है। बहिन उसको गोदीमें लेती है तो वह लात मारता है और माँ-माँ करता है। तब माँको उसके पास आना ही पड़ता है। अगर वह झुंनझुनियाँसे राजी हो जाय अथवा बहिनकी गोदीमें चला जाय तो फिर माँ उसके पास नहीं आती। बहिनकी गोदीमें माँका दूध थोड़े ही है, वह प्यार थोड़े ही है! इसी तरह नाम-जप करनेवालेका लोगोंमें आदर होता है कि वाह सा'! ये तो भगतजी हैं, भजन करनेवाले हैं! बस, अब झुनझुना बजाओ बैठे! लोग आदर-सम्मान करने लगते हैं, दण्डवत् प्रणाम करते हैं, पूजन करते हैं, प्रशंसा करते हैं कि ये बड़े भारी महात्मा हैं। यह मायारूपी बहिन आती है और गोदमें ले लेती है। उसमें राजी हो जाते हो तो फिर भगवान् नहीं आते। नामकी बिक्री करके उसके बदले आदर लेते हो, भेंट-नमस्कार लेते हो, सुख लेते हो तो बताओ! नामका संग्रह कैसे हो? सुख लेकर नामको खर्च कर रहे हो। राम! राम!! राम!!!

Comments (6)

Radhe Radhe
Sep 30, 2025
💅💅👌 इतनी अच्छी पोस्ट प्रस्तुति के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद् *_*जी बहन जी*_*👌💅💅

Radhe Radhe
Sep 30, 2025
🌷🌷 आपको शुभ नवरात्रि अष्टमी।। एवं सितंबर महीने के अंतिम मंगलवार शुभ रात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं जी।। भांजी धन्यवाद जी।। आपका आने वाला _कल _खुशियों _से भरा रहे। राधे राधे जी जय श्री कृष्ण जी!!।🌷🌷

Radhe Radhe
Sep 30, 2025
🌹🌹 शुभ रात्रि की शुभकामनाएं,~~~`> जी बहन जी<~~~~~।। धन्यवाद जी।। ््््््ॐ 🌷 अति सुंदर वेरी नाइस पोस्ट जी।। कान्हा जी की कृपा दृष्टि सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहे! जी!🌹🌹

Rama Devi Sahu
Sep 30, 2025
Jai Shree Ram 🙏 Jag me Do Sundar Naam, Bolo Ram Ram Ram Bolo Shyam Shyam Shyam 🙏🙏🌹

Rakesh Kumar
Sep 30, 2025
jai shree shyam
