
प्रभा त्रिपाठी
426 days ago
राम।।🍁 *..अपना पूरा जीवन लगा दो..*✨ मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि आप उद्देश्य बना लो कि हम मर भले ही जायँ, पर भगवान् को प्राप्त करना है। इसमें अपना पूरा जीवन लगा दो। जैसे मैं यहाँ बैठा हूँ, ऐसे आप भी बैठ जाओ, है हिम्मत आपकी ! आपके काम ज्यादा हैं तो मेरे भी काम हैं! मैं निकम्मा नहीं हूँ ! मेरेको लोग जितना चाहते हैं, आपके कुटुम्बके लोग आपको इतना नहीं चाहते। ऐसा निश्चय कर लो कि भगवत्प्राप्तिके लिये चाहे कितनी कठिनता भोगनी पड़े, हम भोगेंगे। *इहासने शुष्यतु मे शरीरं त्वगस्थिमांसं प्रलयं च यातु।* *अप्राप्य बोधं बहुकल्पदुर्लभं नैवासनात्कायमिदं चलिष्यति ॥* 'भले ही इस आसनपर मेरा शरीर सूख जाय, चमड़ी, मांस और हड्डियाँतक नष्ट हो जायँ; किन्तु बहुकल्पदुर्लभ बोध प्राप्त किये बिना इस आसनसे यह शरीर हिलेगा नहीं।' आप सब जगह भगवान् को देखना शुरू कर दो। जो कुछ भी देखो, ये भगवान् हैं। इस बातको आप धारण कर लो। बहुत लाभ होगा! *'बन गये आप अकेले सब कुछ, नाम धरा संसार'*- इस बातको हरदम याद रखो। *राम ! राम !! राम !!!* परम् श्रद्धेय स्वामी जी श्रीरामसुखदास जी महाराज, पुस्तक- *ईश्वर अंस जीव अबिनासी* पृष्ठ १५८
Comments (2)

Ravi Taneja
Jun 30, 2025
*🕉️🍁🍁ॐ🍁🍁🕉️* राम राम जी🙏💐🙏 🌻 *आपका जीवन शुभ: मंगलमय हो !*🌻 *|हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे|* *|| हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे||* *|||♡ जय श्री कृष्ण♡|||* श्रीनाथ जी सदा सहाय 🕉️🌹🙏🏽🪷🙏🏽🌹🕉️

Rama Devi Sahu
Jun 30, 2025
Jai Shree Ram 🙏 Jai Siya Ram 🙏 Subh Dopahar Jii 🙏🌹🌹
