
Rama Devi Sahu
169 days ago
दिनांक 15.03.2026 रविवार तदनुसार संवत् २०८२ चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की ग्यारवीं तिथि को आने वाला व्रत– "पापमोचनी एकादशी" पापमोचनी एकादशी चैत्र मास के कृ्ष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। पाप का अर्थ है अधर्म या बुरे कार्य और मोचनी का अर्थ है मुक्ति पाना। तो पापमोचनी एकादशी पापों को नष्ट करने वाली एकादशी है। यह व्रत व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्त कर उसके लिये मोक्ष के मार्ग दिखता है। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी का पूजन करने से अतिशुभ फलों की प्राप्ति होती है। कथा भविष्य पुराण की कथा के अनुसार भगवान अर्जुन से कहते हैं, राजा मान्धाता ने एक समय में लोमश ऋषि से जब पूछा–‘हे प्रभु! यह बताएं कि मनुष्य जो जाने अनजाने में पाप कर्म करता है वह उससे कैसे मुक्त हो सकता है।’ राजा मान्धाता के इस प्रश्न के जवाब में लोमश ऋषि ने राजा को एक कहानी सुनाई। लोमेश ऋषि ने कहा–‘चैत्ररथ नामक सुन्दर वन में च्यवन ऋषि के पुत्र मेधावी ऋषि तपस्या में पूरे लीन थे। इस वन में एक दिन मंजुघोषा नाम की अप्सरा की नजर ऋषि पर पड़ी तो वह उन पर मोहित हो गयी और उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने हेतु प्रयत्न करने लगी। कामदेव भी उस समय उस वन से गुजर रहे थे। इसी क्रम में उनकी नजर अप्सरा पड़ी। वह उसकी मनोभावना को समझते हुए उसकी सहायता करने लगे। अप्सरा अपने प्रयत्न में सफल हुई और ऋषि वासना के प्रति आकर्षित हो गए। काम के वश में होकर ऋषि शिव की तपस्या का व्रत भूल गए और अप्सरा के साथ रमण-गमन करने लगे। कई वर्षों के बाद जब उनकी चेतना जगी तो उन्हें एहसास हुआ कि वह शिव की तपस्या से विरक्त हो चुके हैं। तब उन्हें उस अप्सरा पर बहुत क्रोध हुआ और तपस्या भंग करने का दोषी जानकर ऋषि ने अप्सरा को श्राप दे दिया कि तुम पिशाचिनी बन जाओ। ऐसी ही अनेकानेक पोस्ट पाने के लिये हमारे फेसबुक पेज ‘श्रीजी की चरण सेवा’ को फॉलो और लाईक करें तथा हमारा व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें। चैनल का लिंक हमारी फेसबुक पर देखें। श्राप से दु:खी होकर वह ऋषि के पैरों पर गिर पड़ी और श्राप से मुक्ति के लिए अनुनय-विनय करने लगी। मेधावी ऋषि ने तब उस अप्सरा को विधि-पूर्वक चैत्र कृष्ण एकादशी का व्रत करने के लिए कहा। भोग में निमग्न रहने के कारण ऋषि का तेज भी लोप हो गया था अत: ऋषि ने भी इस एकादशी का व्रत किया जिससे उनके पाप नष्ट हो गए। उधर अप्सरा भी इस व्रत के प्रभाव से पिशाच योनि से मुक्त हो गयी और उसे सुन्दर रूप प्राप्त हुआ। जिसके बाद वह अप्सरा स्वर्ग के लिए प्रस्थान कर गई।’ व्रत विधि 01. पापमोचनी एकादशी व्रत में भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप की पूजा की जाती है। 02. व्रत के दिन सूर्योदय काल में उठें, स्नान कर व्रत का संकल्प लें। 03. संकल्प लेने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। 04. उनकी प्रतिमा के सामने बैठकर श्रीमद भागवत कथा का पाठ करें। 05. एकादशी व्रत की अवधि 24 घंटों की होती है। 06. एकादशी व्रत में दिन के समय में श्री विष्णु जी का स्मरण करना चाहिए। 07. दिन व्रत करने के बाद जागरण करने से कई गुणा फल प्राप्त होता है। 08. इसलिए रात्रि में श्री विष्णु का पाठ करते हुए जागरण करना चाहिए। 09. द्वादशी तिथि के दिन प्रात:काल में स्नान कर, भगवान श्री विष्णु कि पूजा करें। 10. किसी जरूरतमंद या ब्राह्मणों को भोजन व दक्षिणा देकर व्रत का समापन करें। 11. यह सब कार्य करने के बाद ही स्वयं भोजन करना चाहिए। “जय जय श्री हरि” 🙏🌹🙏

Comments (9)

Rama Devi Sahu
Mar 15, 2026
Ji Shukriya 🌹 Papmochani Ekadashi or Sunday Night ki Hardik Shubhkamnaye 🌹 Phulo ki Sugandh ki Tarah Aap ki Jeevan bhi Mehki Uthe...❤️ Sundar Comment Dene ke liye Bahut Bahut Dhanyawad ❤️ meri pyari Choti Behan Saumya Bahut Sundar Naam hai ✅

Rama Devi Sahu
Mar 15, 2026
🙏‼️ Om Namo Bhagavate Vasudevaya Namah ‼️🙏 Subha Ratri Saumya Behen ❤️ Aap Hamesha Khush Rahe Swasth or Surakshit Rahe 🙏 Aap ka Ratri Subha Mangalkari Rahe 🌹❤️🌹

Rama Devi Sahu
Mar 15, 2026
🙏‼️ Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna ‼️🙏

Saumya Sharma
Mar 15, 2026
बहुत ही सुन्दर पोस्ट के साथ बहुत ही सुंदर कथा 👌👌 है धन्यवाद मेरी प्यारी दीदी 🙏 आप सदैव खुश रहो 🤗

Saumya Sharma
Mar 15, 2026
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः 🙏 आपको पापमोचनी एकादशी व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं दी 🙏 ठाकुर जी की कृपा आप सपरिवार पर सदैव ही बनी रहे 🙏 यही हमारी शुभकामना है 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Mar 15, 2026
ॐ भास्कराय नमः 🙏 आरोग्य प्रदान करने वाले भगवान भास्कर आपके जीवन में सदैव उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली ,समृद्धि और सफलता की चमक बनाए रखें 🙏 आप सदैव स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और अपनों के साथ हँसते मुस्कुराते रहें 🙏 इसी शुभकामना के साथ शुभ रात्रि विश्राम मेरी प्यारी दीदी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Mar 15, 2026
जय श्री राधे कृष्ण बहना जी 🙏

Rama Devi Sahu
Mar 15, 2026
🌹🌹 Jai Shree Shyam 🌹 Suprabhat Jii 🌹🌹

Rakesh Kumar
Mar 14, 2026
jai shree shyam 🙏
