
Rama Devi Sahu
443 days ago
🙏‼️ Radhey Radhey ‼️🙏 एक बच्चा जला देने वाली गर्मी में नंगे पैर गुलदस्ते बेच रहा था . लोग उस में भी मोल-भाव कर रहे थे। . एक सज्जन को उसके पैर देखकर बहुत दुःख हुआ, सज्जन ने बाज़ार से नया जूता ख़रीदा और उसे देते हुए कहा - "बेटा.. लो, ये जूता पहन लो" . लड़के ने फ़ौरन जूते निकाले और पहन लिए . उसका चेहरा ख़ुशी से दमक उठा था. वो उस सज्जन की तरफ़ पल्टा और हाथ थाम कर पूछा, "आप भगवान हैं? . "उसने घबरा कर हाथ छुड़ाया और कानों को हाथ लगा कर कहा, "नहीं बेटा, नहीं, मैं भगवान नहीं" . लड़का फिर मुस्कराया और कहा, "तो फिर ज़रूर भगवान के दोस्त होंगे, क्योंकि मैंने कल रात भगवान से कहा था कि मुझे नऐ जूते दे दें". . वो सज्जन मुस्कुरा दिया और उसके माथे को प्यार से चूमकर अपने घर की तरफ़ चल पड़ा. . अब वो सज्जन भी जान चुके थे कि *भगवान का दोस्त होना कोई मुश्किल काम नहीं..* . *खुशियाँ बाटने से मिलती हैं, दर-बदर भटकने से नहीं !!* 🌹🍂जय श्री रा - राधा म - माधव 🍂🌹
Comments (2)

Deepak karki
Jun 12, 2025
radhe radhe shubh ratri ratri ji

Suresh Kumar
Jun 12, 2025
राधे राधे जी 🙏शुभ रात्री वंदन
