
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
188 days ago
देश की पहली लाल सड़क–वन्य जीव सुरक्षा की नई पहल🛣️ मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग NH–45 के एक हिस्से पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अनोखा प्रयोग किया गया है। भोपाल–जबलपुर मार्ग के उस खंड पर, जो घने जंगलों से होकर गुजरता है, सड़क की सतह पर लाल उभरी हुई "टेबल–टॉप रेड मार्किग" तैयार की गई है। यह क्षेत्र रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व और आसपास के वन क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है, जहां बाघ, हिरण, सांभर और अन्य जीव अक्सर सड़क पर आते है। तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली टक्करों को रोकने के लिए सड़क पर हल्का उभार और लाल चेक डिजाइन बनाई गई है, जिससे वाहन गुजरते ही चालक स्वतः सतर्क हो जाता है और गति कम कर देता है, बिना अचानक ब्रेक लगाए। *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🇮🇳*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
