
Rama Devi Sahu
449 days ago
🙏‼️ Jai Shree Ram 🙏 Jai Siya Ram ‼️🙏 🌹🌹 Ramayan Katha 🌹🌹 ******************** ।।श्रीहरि:।। 🌺 ⭐ *भरत जी* के लिए आया है कि जब वे मां की तरफ देखते हैं तो उनके *पैर पीछे* पड़ते हैं ; अपनी तरफ देखते हैं तो *ठहर* जाते हैं और *केवल भगवान के स्वभाव की तरफ देखते हैं तो तेजी से चल पड़ते हैं* - फेरति मनहुँ मातु कृत खोरी। चलत भगति बल धीरज धोरी॥ *जब समुझत रघुनाथ सुभाऊ। तब पथ परत उताइल पाऊ॥* (मानस, अयोध्या० २३४ ।३) 🌷आप अपनी योग्यता ,अधिकार , पात्रता आदि की तरफ मत देखो। *केवल भगवान की कृपा की तरफ ही देखो ।* मेरा मन ऐसा नहीं है ,मेरी बुद्धि ऐसी नहीं है, मेरा विचार ऐसा नहीं है *आदि बातों को आप याद करते हो, तब भगवान को भी यह बातें याद आती हैं* ! आप किसी बात की तरफ मत देखो तो जल्दी काम बन जाएगा; और काम बना, भगवान ने दर्शन दिए तो उसके बाद सब अपने -आप ठीक हो जाएगा! ♦️ अतः केवल भगवान की तरफ ही वृत्ति रहे। *मैं कैसा हूँ - यह भूल ही जाए। आप भूल जाओ तो भगवान भी भूल जाएंगे।* 🌟बिंदु में सिंधु पुस्तक से पृष्ठ 158 *परम श्रद्धेय स्वामी जी श्री रामसुखदास जी महाराज* नारायण !नारायण !नारायण !नारायण!
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
