MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

43 days ago

‼️श्री राधासुधानिधि ‼️ 🪻श्री राधिकायै नमः🪻 वृन्दारण्यनिकुञ्जसीमनि नवप्रेमानुभावभ्रमद् भ्रूभङ्गीलवमोहितव्रजमणिर्भक्तैकचिन्तामणिः ! सान्द्रानन्दरसामृतस्त्रवमणिः प्रोद्दामविद्युल्लता कोटिज्योतिरुदेति कापि रमणीचूडामणिर्मोहिनी!! भावार्थ:- रमणियों की चूडामणि 'राधा, जो वृन्दावन-निकुञ्ज की सीमा में, नवीन प्रेमानुभूति से चञ्चल भ्रू-भंगिमा के लेशमात्र से ब्रजमणि कृष्ण को मोहित करने वाली मणि हैं, जो भक्तों के लिए एकमात्र चिन्तामणि-स्वरूप हैं, जो घनीभूत आनन्दामृतरस को प्रकट करने वाली मणि हैं, जिनसे उत्कट करोड़ों विद्युत-लता उत्पन्न होती हैं, जो रमणियों की चूडामणि हैं; ऐसी अद्भुत मोहिनी शक्ति (श्रीराधा) रूप मणि प्रकट हो रही है! . 🪸श्री राधे कीजे कृपा की कोर 🪸 🌺 जय श्री लाडली जू 🌺

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!