MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

163 days ago

*हरे कृष्ण, सुप्रभातम्🙏* *तिथि विशेष* विक्रम संवत २०८३ चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया २६:३० तक, वासंतिक नवरात्र में माता ब्रह्मचारिणी पूजन, संत झूलेलाल जयंती, सायन सूर्य मेष राशि में २०:१७ से, सूर्य उत्तर गोल में, सूर्य मीन राशि में, उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र में, चंद्रमा मेष राशि में २६:२७ से, रेवती नक्षत्र में २६:२७ तक, तदनुसार २० मार्च, २०२६ ईस्वी, अमृत सिद्धि योग २६:२७ तक, सर्वार्थ सिद्धि योग अहोरात्र, गण्ड मूल अहोरात्र, पंचक २६:२७ तक, अग्नि वास एवं शिव वास २६:३० तक, पश्चिम दिशा, नैऋत्य कोण में दिशाशूल, दिशाशूल निवारणार्थ जौ खाकर प्रस्थान करें, चैत्र मास में गुड़ वर्जित है । *सर्वे भद्राणि पश्यन्तु* 🌹🙏🌹🙏🌹🙏 ︎

Post media

Comments (6)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Mar 20, 2026

जिन्दगी का पहिया निरन्तर घूमता रहता है न खुशियों को कोई पकड़ कर रख पाया है और ना दुःख हमेशा के लिए ठहरता है इसलिए निश्र्चित रहिए!

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Mar 20, 2026

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः 🌺 जय मां ब्रह्मचारिणी 🌺

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Mar 20, 2026

नवरात्रि का द्वितीय दिवस - माँ ब्रह्मचारिणी या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ हे देवी! जो समस्त प्राणियों में 'माता ब्रह्मचारिणी' के रूप में स्थित हैं, आपको मेरा बारंबार नमस्कार है, आपको प्रणाम है *_जय माता दी_*

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Mar 20, 2026

जय ब्रह्मचारिणी मां 🙏🌹🙏 निरंतर तप में लीन रहने के कारण माता रानी का ब्रह्मचारिणी स्वरूप अनुपम तेज युक्त है कहते हैं शत्रुओं का तेज और बल तो माता रानी के सामने आते ही क्षीर्ण हो जाता है 🙏🌹☺️ माता रानी आपको , शांति दे, संयम दे, तेज दे, प्रकाश दे 🙏, आपके सपनों को पंख दे, उड़ने को आकाश दे 🙏, भक्ति दे, शक्ति दे, खुशियों का साज दे 🙏, अपनो का साथ दे, सफलता का आगाज दे 🙏🌹☺️ चैत्र नवरात्रि आपके लिए शुभ हों 🙏 इसी शुभकामना के साथ शुभ संध्या वंदन बहना जी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Mar 20, 2026

आपको नवरात्रि के द्वितीय दिवस माता ब्रह्मचारिणी पूजा व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं मेरी प्यारी दीदी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Mar 20, 2026

जय माता दी 🙏