MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

286 days ago

*#जीवन_का_मूल्य..* मानव जीवन एक यात्रा है और इस यात्रा का प्रारंभ उसके जन्म के साथ होता है। एक शिशु जन्म लेता है, शैशव अवस्था आती है, फिर वह युवावस्था में प्रवेश करता है। वृद्धावस्था के बाद अंतिम चरण में मृत्यु का तांडव होता है। साधारणत: *लोग जन्म और मृत्यु के इस अंतराल को ही जीवन समझते हैं, लेकिन महापुरुषों ने इसको जीवन नहीं माना है।* *वास्तव में जीवन का प्रारंभ ही तभी होता है, जब हम प्रभु की वास्तविक भक्ति को जान कर उनकी ओर जाना आरंभ कर देते हैं, उनसे जुड़ने की कोशिश करते हैं।* गोस्वामी तुलसीदास कहते हैं :- जिन्ह हरिभगति हृदयं नहिं आनी, जीवत सव समान तेइ प्रानी॥ अर्थात:- *जिसके अंत:करण में प्रभु की भक्ति नहीं है, वह एक शव की तरह है, जीवित होते हुए भी मृतक के समान है।* महापुरुषों के अनुसार, *वास्तविक जीवन केवल श्वासों के चलने का नाम नहीं, अपितु प्रभु की भक्ति को जानकर मनुष्य जन्म के उद्देश्य को पूर्ण कर लेना है।* श्री गुरु नानक देव जी कहते हैं :- सो जीविआ जिसु मनि वसिआ सोइ, नानक अवरु न जीवै कोइ॥ अर्थात:- *जिसके मन में प्रभु का निवास हो गया है, वास्तव में वही जीवित है।* बाकी सभी तो मृतक के समान हैं, क्योंकि वे ईश्वर को जाने बिना क्षण-प्रति क्षण मृत्यु की ओर बढ़ रहे हैं। श्री गुरु नानक देव जी कहते हैं कि *प्रभु कृपा से ही इस जीव को मानव तन मिला है, लेकिन यह जीव अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को जानने का प्रयास तक नहीं करता, बल्कि सारा समय व्यर्थ ही गंवा देता है।* हमें जीवन के मूल्य को पहचानकर प्रभु मूल से स्वयं को समय रहते जोड़ लेना चाहिए।। 🙏 जय श्री राधेकृष्णा 🙏

Post media

Comments (15)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 18, 2025

Shri Ram Jai Ram Jai Jai Ram 🙏 Shri Ram 🙏 Shri Ram 🙏 Shri Ram 🙏🌹❤️🌹

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

Nov 18, 2025

मंगल भवन है मंगल हारी द्रव्य उस दशरथ अजर बिहारी,,, दीनदयाल वीरे दु संभारी हरेयू नाथ संकट भारी जय श्री राम जय हनुमान 🚩🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 18, 2025

Meri Aaradhy Dev Prabhu Shri Ram 🙏 okay...

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 18, 2025

Hamara Kul ki Aaradhy Dev Shree Nrusingh Thakur...or Ghar ki Ista Devi "Maa Tara Tarini"...

My Mandir  good by

My Mandir good by

Nov 18, 2025

aapke ishtdev bol raha hu

My Mandir  good by

My Mandir good by

Nov 18, 2025

Narsingh bhgwan Kya

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 18, 2025

Hamari Kul ki Aaradhy Dev Shree Nrusingh Dev...🙏🙏

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 18, 2025

Meri Aaradhy Dev... Naam Bataungi...?