
Rohit Patel
341 days ago
🔱ॐ शिवगोरक्ष योगी आदेश🚩 ।। पगलु वाणी ।। २३-९-२०२५ ईश्वर नियम से परे है, यदि इष्ट की अनुभूति चाहिए तो उन्हें नियम में ना बांधे । हर पल ईश्वर आपके साथ है, बस आवस्यकता है उन्हें महसूस करने की । जिस प्रकार पवन हमारे चारों तरफ है, क्या हम श्वास लेने में किसी नियम का पालन करते है, जन्म से लेकर मृत्यु तक श्वास निरंतर बिना किसी नियम के चलती रहती है । ठीक उसी प्रकार इष्ट हमारे भीतर हमारे आस पास प्राणवायु के समान मौजूद है, बस हर पल हर क्षण उनकी मौजूदगी का आनंद लेते रहे । नियम में हमारा ध्यान ईश्वर भक्ति से अधिक नियम में कोई भी त्रुटि ना हो जाये उसमे रहता है । सम्पूर्ण जीवन हम नियम नियम खेलते रहते है, प्राप्त कुछ भी नही होता । भक्ति में आडंबर-दिखावा नही श्रद्धाभाव लाइये, इष्ट से एक आत्मीय रिश्ता बनाओ, मीरा की तरह बुलाओ, कर्मा की तरह खिलाओ, शबरी की तरह विश्वास रखो, सूरदास की तरह गाओ, प्रह्लाद की तरह पुकारो, जो भी करो नित्य करो पूर्ण श्रद्धा और विश्वास से करो । ईश्वर किसी तिथि, वार या त्योहार, पहर पर ही उपस्थित नही रहते, वो तो नित्य है, सर्वस्त्र है, परम है, परमानंद है, आदि है, अनंत है, सत्य है, हर पल है, जब चाहो तब याद करो । छटे-चौमासे याद करने वालो को ईश्वर भी भूल जाते है । यदि क्लास में अटेंडेंस 60%ना हो तो स्कूल भी एग्जाम नही देने देता, यानी एक वर्ष बर्बाद । ठीक उसी तरह ईश्वर के चरणों मे भक्ति की अटेंडेंस पूरी नहीं है, तो ये मानव जीवन भी बर्बाद । जो तर्कबुद्धि में जीते है उन्हें मंदिर में भगवान नही सिर्फ मूर्ति ही मिलेगी, ईश्वरीय सत्ता की अनुभूति या तो बच्चो को होती है या फिर पागल-दीवानों को ।। वक्त की धूल ने दफन कर दिए उनके नाम जिनको अपनी हस्ती पर गुमान था । चमक रहे वो सितारों की मानिंद गगन में पगलु जिन्हें अपने देश-धर्म, गुरु-इष्ट पर अभिमान था ।। शिवगोरक्ष कल्याण करे । शिवशक्ति भक्ति, शक्ति, मुक्ति, सद्बुद्धि दे । भैरव उस्ताद सदा सहाय ।। 🌺🌿🌺🌿🌺🌿🌺🌿🌺 आदेश🚩 आदेश 🚩

Comments (3)

Rohit Patel
Sep 24, 2025
जी रमा जी नमस्कार जी 🌹🙏

Rama Devi Sahu
Sep 24, 2025
Bahut hi Sundar Barta 👌👌🙏 Bhagwan Hamare Bhitar hi Vidyaman hai... Hame ye Anubhav karna Chahiye...!! Dhanyawad 🙏

Rama Devi Sahu
Sep 24, 2025
Mangal Kamanayen ke Sath Suprabhat Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad se Aap Hamesha Khush Rahe Swasth or Surakshit Rahe 🙏 Aap ka Har Pal Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹
