MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

102 days ago

*卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐* *🌞 दिनांक - 20 मई 2026* *⛅दिन - बुधवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - ग्रीष्म* *⛅मास - अधिक ज्येष्ठ* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - चतुर्थी सुबह 11:06 तक तत्पश्चात् पंचमी* *⛅नक्षत्र - आर्द्रा प्रातः 06:12 तक, तत्पश्चात् पुनर्वसु प्रातः 04:12 मई 21 तक, तत्पश्चात् पुष्य* *⛅योग - शूल दोपहर 02:10 तक तत्पश्चात् गण्ड* *⛅राहुकाल - दोपहर 12:24 से दोपहर 02:04 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 05:44* *⛅सूर्यास्त - 07:03 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:18 से प्रातः 05:01 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:02 से मध्यरात्रि 12:45 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - अधिक विनायक चतुर्थी* *🌥️विशेष -‌ चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है एवं पञ्चमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* 🌻 सर्वजनप्रिय…. सभी जनों में अपने प्रिय को देखो। इससे आपका अंतःकरण मंगलमय होगा, मधुमय होगा। 🌻असंभव को संभव करने की बेवकूफी छोड़ देनी चाहिए और जो संभव है उसको करने में लग जाना चाहिए। शरीर एवं संसार की वस्तुओं को सदा सँभाले रखना असंभव है अतः उसमें से प्रीति हटा लो। मित्रों को, कुटुम्बियों को, गहने-गाँठों को साथ ले जाना असंभव है अतः उसमें से आसक्ति हटा लो। संसार को अपने कहने में चलाना असंभव है लेकिन मन को अपने कहने में चलाना संभव है। 🌻सुन्दर सदगुरु है सही, सुंदर शिक्षा दीन्ह। सुंदर वचन सुनाय के, सुंदर सुंदर कीन्ह।। सदगुरु का जो अनुभव है वह सुन्दर है। सत्य स्वरूप ईश्वर का अनुभव करने वाले जो महापुरुष हैं, उनके वचन सुन्दर हैं। *🙏🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🙏*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!