
Rama Devi Sahu
4 hours ago
श्री जगदीश्वर जी की आरती 〰️〰️🌼〰️🌼〰️🌼〰️〰️ ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी ! जय जगदीश हरे । भक्त / दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे ॥ ॐ जय जगदीश हरे... जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का, स्वामी दुःख विनसे मन का । सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का ॥ ॐ जय जगदीश हरे... मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी, स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी । तुम / प्रभु बिन और न दूजा, आस करूँ मैं जिसकी ॥ ॐ जय जगदीश हरे... तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी, स्वामी तुम अन्तर्यामी । पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी ॥ ॐ जय जगदीश हरे... तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता, स्वामी तुम पालन-कर्ता । मैं मूरख खल कामी, मैं सेवक तुम स्वामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय जगदीश हरे... तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति, स्वामी सबके प्राणपति । किस विधि मिलूँ दयालु / गोसाईं, तुमको मैं कुमति ॥ ॐ जय जगदीश हरे... दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे, स्वामी तुम रक्षक मेरे । अपने हाथ उठाओ, अपनी शरण लगाओ, द्वार पड़ा मैं तेरे ॥ ॐ जय जगदीश हरे... विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा, स्वमी कष्ट हरो देवा । श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, श्रद्धा-प्रेम बढ़ाओ, सन्तन की सेवा ॥ ॐ जय जगदीश हरे... तन मन धन सब है तेरा, स्वामी सब कुछ है तेरा । तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा ॥ ॐ जय जगदीश हरे... श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे, स्वामी जो कोई नर गावे । कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे ॥ ॐ जय जगदीश हरे... ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी ! जय जगदीश हरे । भक्त / दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे ॥ ॐ जय जगदीश हरे... 〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰
Comments (2)

Rama Devi Sahu
Sep 24, 2026
🙏🌹#जयश्रीविष्णु #विष्णुभक्ति #हरिविष्णु #श्रीनारायण #विष्णुभगवान🙏 🙏🌹ॐ नमो भगवते वासुदेवाय🌹 🙏 जय श्री हरि विष्णु, जय श्री नारायण। 🌺 🌺जिसके सिर पर हाथ हो श्री हरि का, उसे डर कैसा संसार का, विष्णु नाम जो दिल से जपे, जीवन हो जाए उजियारा। 🌺श्री हरि विष्णु आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखें। आपके सभी कष्ट दूर हों और जीवन में सदैव खुशियाँ बनी रहें। 🙏🌷जय श्री विष्णु 🙏 जय श्री नारायण 🌷🙏

Ramesh chand
Sep 24, 2026
ये बहुत पुरानी आरती है ❤️बहन रामा देवी साहू ज़ी 🌹🙏💕💕 शुभ संध्या 🌹
