
श्री महाबीर बाबा लालकुआं
110 days ago
▫️लालकुआं में रचा गया भक्ति का नया इतिहास: श्री महाबीर बाबा की भव्य मूर्ति स्थापना और विशाल भंडारा संपन्न! 🚩✨🙏 आज हमारे ग्राम लालकुआं (उन्नाव) की पावन धरा पर भक्ति, श्रद्धा और सेवा का एक ऐसा अलौकिक संगम देखने को मिला, जिसे देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। श्री महावीर बाबा एवं लालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बाबा की भव्य मूर्ति स्थापना के साथ-साथ सुंदरकांड पाठ और विशाल रात्रि जागरण का आयोजन पूरी दिव्यता के साथ संपन्न हुआ। 🍽️ भंडारे में उमड़ा जनसैलाब - पैर रखने की भी जगह नहीं थी: इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा यहाँ आयोजित ऐतिहासिक विशाल भंडारा। भंडारा इतना विशाल था कि सुबह से शाम तक हजारों-लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मंदिर परिसर से लेकर रास्तों तक "खड़े रहने तक की जगह नहीं बची थी।" क्षेत्र के बड़े-बड़े दिग्गजों, गणमान्य राजनेताओं और हजारों भक्तों ने एक साथ मिलकर इस महाप्रसाद को पाकर पुण्य लाभ उठाया। ✨ सफल नेतृत्व और संयोजन: भक्ति की इस गंगा को प्रवाहित करने का पूरा श्रेय आदरणीय श्री प्रदीप कुमार अवस्थी जी को जाता है। उनके विशेष मार्गदर्शन, अटूट संकल्प और कुशल संयोजन के कारण ही इतना विशाल और पुनीत कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया। इस धार्मिक उत्सव की भव्यता को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सभी पत्रकार मित्रों और मीडिया बंधुओं का हृदय से आभार। जय श्री महाबीर बाबा लालकुआं बीघापुर !✨🚩 जय लालेश्वर महादेव!✨🚩🔱




Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
