MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

48 days ago

*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 13 जुलाई 2026* *⛅दिन - सोमवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - वर्षा* *⛅मास - आषाढ़* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - चतुर्दशी शाम 06:49 तक, तत्पश्चात् अमावस्या* *⛅नक्षत्र - आर्द्रा मध्यरात्रि 02:51 तक, तत्पश्चात् पुनर्वसु* *⛅योग - ध्रुव शाम 04:00 तक, तत्पश्चात् व्याघात* *⛅राहुकाल - सुबह 07:30 से सुबह 09:11 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 05:49* *⛅सूर्यास्त - 07:16 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:25 से प्रातः 05:07 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:06 से दोपहर 01:00 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:12 से मध्यरात्रि 12:54 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️ व्रत पर्व विवरण - चतुर्दशी आर्द्रा नक्षत्र योग (प्रातः 05:41 से शाम 06:49 तक), (ॐकार - जप अक्षय फलदाई), सोमवती अमावस्या ( शाम 06:49 से 14 जुलाई सूर्योदय तक)* *🌥️ विशेष - चतुर्दशी, अमावस्या और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* 🌷 *चतुर्दशी-आर्द्रा नक्षत्र योग* 🌷 ➡ *13 जुलाई 2026 सोमवार को प्रात: 05:41 से शाम 06:49 तक चतुर्दशी को आर्द्रा नक्षत्र योग है |* 🙏🏻 *यदि चतुर्दशी के दिन आर्द्रा नक्षत्र का योग हो तो उस समय किया गया प्रणव (ॐ) का जप अक्षय फलदायी होता है।* 🙏🏻 🌷 *आर्थिक लाभ,बुद्धिलाभ और पुण्यलाभ एक साथ* 🌷 ➡️ *13 जुलाई 2026 सोमवार को शाम 06:49 से 14 जुलाई सूर्योदय तक सोमवती अमावस्या है।* 👉🏻 *दरिद्रता मिटाने हेतु* *जिनको रोजी – रोटी में बरकत न पड़ती हो वे सोमवती अमावस्या के दिन मौन रहकर प्रात: स्नान करें तो १००० गोदान का फल मिलेगा और पीपल देवता की १०८ परिक्रमा करें तथा प्रार्थना करें : ‘हे वृक्षराज ! आपकी जड़ में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु और शिखर में शिव तत्व हैं, आपको मेरा नमस्कार है | आप मेरे द्वारा की हुई पूजा को स्वीकार करें और मेरे पापों का हरण करें |’ इससे आरोग्य भी प्राप्त होगा |* 🌿 *ऐसे ही तुलसी की १०८ परिक्रमा करें और प्रार्थना करें : ‘हे तुलसी माँ ! आप मेरे घर की दरिद्रता – दीनता नष्ट करें |’* 👉🏻*दरिद्रता मिटाने के लिए तथा जो नौकरीवाले लोग हैं या जो काम-धंदे में विफल हुए हैं अथवा जिनको किसीसे कुछ लेना बनता है और रुका हुआ है उनके लिए यह बहुत जरूरी है |* ➡️ *पायें जप का दस लाख गुना लाभ* 👉🏻 *सोमवती अमावस्या को किया हुआ जप सूर्यग्रहण के समान १० लाख गुना फलदायी होता है | चौदस की रात्रि को जप करते-करते सोना और सुबह उठकर थोडा शांतमय जप में बैठना | जप की संख्या बढ़ाना नहीं, जप के अर्थ में शांत होते जाना |* 👉🏻 *करोड़ काम छोड़कर सोमवती अमावस्या को हरि का भजन और तुलसी की परिक्रमा तुम्हे करनी ही चाहिए | कोई महिला मासिक धर्म में हो तो उसको छुट है , बाकी के लोग यह जरुर करना | इससे आपको बहुत लाभ होगा | आर्थिक लाभ होगा, बुद्धिलाभ होगा और पुण्यलाभ भी होगा |* 🙏🏻 *🙏🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🙏*

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!