MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

223 days ago

हिंदू धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व है, माघ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है, पंचाग के अनुसार इस साल माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 जनवरी से हो रही है, वहीं इसका समापन 27 जनवरी को होगा। गुप्त नवरात्रि की पूजा के नौ दिनों में दस महाविद्यायाओं की पूजा का विशेष महत्व है, यह दस महाविद्याये मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगुलामुखी, मातंगी और कमला देवी हैं। देवी भागवत महापुराण में उल्लेख के अनुसार पूरे वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रकट नवरात्रि होती हैं। माघ और आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि होती हैं और प्रकट नवरात्रि में चैत्र नवरात्रि तथा आश्विन माह की शारदीय नवरात्रि होती है।

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!