
Rama Devi Sahu
327 days ago
हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाता है। भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी व्रत हर महीने की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और बिगड़े काम बनते हैं। पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 7 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 8 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजकर 3 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन गणेशजी को पीले-फूल की माला और दुर्वा अर्पित करें, अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत 07 दिसंबर, 2025 रविवार को किया जाएगा।

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
