
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
124 days ago
*सोलर वेधशाला, राजस्थान* राजस्थान के उदयपुर में झील के बीच एक छोटे द्वीप पर स्थित उदयपुर सोलर वेधशाला (Udaipur Solar Observatory – USO) भारत के प्रमुख सूर्य-अनुसंधान केंद्रों में से एक है. इसका निर्माण वर्ष 1976 में किया गया था, और इसे डॉ. अरविंद भटनागर ने कैलिफोर्निया की बिग बेयर लेक सोलर वेधशाला की भांति विकसित किया. झील के बीच होने के कारण यहाँ भूमि की गर्मी से बनने वाली वायु उथल-पुथल कम होती है, जिससे सूर्य की छवि अधिक स्पष्ट मिलती है. इस केंद्र में 50 सेमी मल्टी-एप्लीकेशन सोलर टेलीस्कोप (MAST) और GONG जैसे उपकरणों के माध्यम से सूर्य के धब्बे, ज्वालाएँ और सौर गतिविधियों का अध्ययन किया जाता है. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🇮🇳*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
