
Rama Devi Sahu
315 days ago
हिंदू धर्म में दीपों के पर्व दीपावली को सबसे बड़े त्योहारों में से एक माना गया है, कार्तिक माह की त्रयोदशी से शुक्ल द्वितिया तक यह त्योहार मनाया जाता है जिसमें कार्तिक माह की अमावस्या को मुख्य दीपावली पर्व होता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। जिस दिन मध्य रात्रि में निशीथ काल में अमावस्या तिथि हो उसी तिथि को दीपावली पूजन के लिए ग्रहण करने का विधान शास्त्रों में बताया गया है। इस साल कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 03:44 बजे से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर शाम 05:54 बजे तक रहने वाली है, प्रदोष काल और निशीत काल दोनों ही मुहू्र्त 20 अक्टूबर को पड़ रहे हैं। ब्रह्मपुराण के इस नियम के अनुसार दीवाली 20 अक्टूबर को मनाना ही उचित होगा।

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
