MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

286 days ago

🌷🌷जय सियाराम 🌷🌷 मेरे मन में एक बात आ रही है लोग कहते हैं कि बदरीनारायण जायँ, वृन्दावन जायँ, अयोध्या जायँ, अमूक जगह जायँ पर कितने दिन जाओगे ? मेरे से पूछते हैं कि वहाँ ऊँ तो मैं कहता हूँ कि जाओ ! मैं कैसे कहूँ कि मत जाओ ! पर कितने दिन फिरोगे ? उम्र बीत रही है, मौत नजदीक आ रही है कहीं जाने की जरूरत नहीं है। एक जगह बैठकर जप करो, भगवान् को याद करो। इससे जो शान्ति मिलेगी, वह कहीं जाने से नहीं मिलेगी ! एकदम पक्की बात है ! यह बात आपको जँचे तो कर लो। भटकते-भटकते कई जन्म बीत गये । अब भी वही बात कि वहाँ जाऊँ..... वहाँ जाऊँ! समय चला जायगा, मौत आ जायगी, भजन कब करोगे ! आप जरा सोचो! आपको क्या जरूरत है जाने की ! याद तो भगवान् को करना है अपने केवल भगवान् हैं । न वृन्दावन हमारा है, न मथुरा हमारी है, न बदरीनारायण हमारा है, न ऋषिकेश हमारा है । एक परमात्मा हमारे हैं। बैठकर उसी को याद करो । अब यह करेंगे, वह करेंगे तो केवल समय बरबाद होगा, और कुछ नहीं ! जप करो, ध्यान करो, स्मरण करो, पुस्तक पढ़ो ! भगवान् में लग जाओ । न कहीं जाना है, न कुछ करना है बहुत जल्दी काम हो जायगा ! इसमें वृन्दावन, अयोध्या आदि का तिरस्कार नहीं है मैं यह नहीं कहता कि यहाँ बैठ जाओ आपको वृन्दावन प्यारा लगे तो वृन्दावन जाकर बैठ जाओ अयोध्या प्यारी लगे तो अयोध्या में जाकर बैठ जाओ । भटकते-भटकते बहुत वर्ष हो गये, बहुत जन्म बीत गये अब तो भटकना बन्द करो ! जब परमात्मा की ही प्राप्ति करनी है तो फिर क्यों भटको ? भटकते फिरोगे तो शान्ति नहीं मिलेगी, पक्की बात है कोल्हू का बैल उम्रभर घूमता है और वहीं का वहीं रहता है ।

Comments (4)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 18, 2025

Jai Shree Ram 🙏 Jai Siya Ram 🙏 Shubha Mangalvar ki Ram Ram 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 18, 2025

Very Good 😊 Morning 🌹 Radhey Radhey ❤️🌹❤️

Bajra Singh Chouhah  Bajra Singh Chouhah

Bajra Singh Chouhah Bajra Singh Chouhah

Nov 18, 2025

जय श्री सीताराम 🙏🙏🙏🙏🙏

My Mandir  good by

My Mandir good by

Nov 18, 2025

good morning Radhe Radhe 🙏