MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

302 days ago

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 01 नवम्बर 2025* *⛅दिन - शनिवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - हेमंत* *⛅मास - कार्तिक* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - दशमी सुबह 09:11 तक तत्पश्चात् एकादशी* *⛅नक्षत्र - शतभिषा शाम 06:20 तक तत्पश्चात् पूर्व भाद्रपद* *⛅योग - ध्रुव रात्रि 02:10 नवम्बर 02 तक तत्पश्चात् व्याघात* *⛅राहुकाल - सुबह 09:21 से सुबह 10:46 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:32* *⛅सूर्यास्त - 05:49 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:50 से प्रातः 05:41 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:45 से रात्रि 12:36 नवम्बर 02 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅️व्रत पर्व विवरण - देवउठी एकादशी, भीष्म पञ्चक व्रत (नवंबर 01 से नवंबर 05 तक), कंस वध* *🌥️विशेष - एकादशी को शिम्बी (सेम) खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹सरल औषधि प्रयोग🔹* *1. खासी में तुरन्त लाभ हेतु - (क) कच्ची हल्दी का रस पियें । (बच्चों के लिए पाव से आधा चम्मच, बड़ों के लिए 1 चम्मच) ।* *(ख) अदरक का छोटा सा टुकड़ा चूसें ।* *(ग) 2-3 काली मिर्च चूसें । अथवा काली मिर्च चबाकर गुनगुना पानी पियें ।* *(घ) अत्यधिक खाँसी में 1-1 चम्मच अदरक व पान के पत्तों के रस में थोड़ा - सा पुराना गुड़ या शहद मिलाकर पीना उत्तम है ।* *2. मोटापा व पुराना कब्ज - एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस एवं दो चम्मच शहद डालकर पीने से शरीर की अनावश्यक चर्बी कम होती है व पुराना कब्ज मिटता है ।* *3. प्रदर रोग - आँवला चूर्ण को मिश्री के साथ लेने से स्त्रियों के अधिक मासिक स्राव व श्वेतप्रदर रोगों में लाभ होता है । धोये हुए चावल का पानी मिलाकर पीनें से पेचिश, अतिसार व प्रदर रोगों में लाभ होता है ।* *4. मासिक सम्बंधी समस्याएँ* *(क) सुबह खाली पेट 2-4 गिलास पानी पीने से अनियमित मासिक स्राव ठीक होता है ।* *(ख) मासिक धर्म में पीड़ा होती हो तो 15 से 30 दिनों तक भोजन के बाद या बीच में गुनगुने पानी के साथ एक चुटकी अजवायन फांक लें ।* *(ग) सुबह-शाम 1-1 चुटकी हींग गुनगुनें पानी में घोल के लेने से बिना कष्ट के खुलकर मासिक आता है । अधिक रक्तस्राव में अंतिम दो प्रयोग न करें ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Post media

Comments (8)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 1, 2025

🙏‼️ Om Namo Bhagavate Vasudevaya Namah ‼️🙏 Bhagwan ki Aasirbad se Aap ka Har Manokamna Purna Ho 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Behen ❤️🌹🌹❤️

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 1, 2025

श्री जगदीश्वर जी की आरती 〰️〰️🌼〰️🌼〰️🌼〰️〰️ ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी ! जय जगदीश हरे । भक्त / दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे ॥ ॐ जय जगदीश हरे... जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का, स्वामी दुःख विनसे मन का । सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का ॥ ॐ जय जगदीश हरे... मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी, स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी । तुम / प्रभु बिन और न दूजा, आस करूँ मैं जिसकी ॥ ॐ जय जगदीश हरे... तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी, स्वामी तुम अन्तर्यामी । पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी ॥ ॐ जय जगदीश हरे... तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता, स्वामी तुम पालन-कर्ता । मैं मूरख खल कामी, मैं सेवक तुम स्वामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय जगदीश हरे... तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति, स्वामी सबके प्राणपति । किस विधि मिलूँ दयालु / गोसाईं, तुमको मैं कुमति ॥ ॐ जय जगदीश हरे... दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे, स्वामी तुम रक्षक मेरे । अपने हाथ उठा‌ओ, अपनी शरण लगाओ, द्वार पड़ा मैं तेरे ॥ ॐ जय जगदीश हरे... विषय-विकार मिटा‌ओ, पाप हरो देवा, स्वमी कष्ट हरो देवा । श्रद्धा-भक्ति बढ़ा‌ओ, श्रद्धा-प्रेम बढ़ा‌ओ, सन्तन की सेवा ॥ ॐ जय जगदीश हरे... तन मन धन सब है तेरा, स्वामी सब कुछ है तेरा । तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा ॥ ॐ जय जगदीश हरे... श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे, स्वामी जो कोई नर गावे । कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे ॥ ॐ जय जगदीश हरे... ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी ! जय जगदीश हरे । भक्त / दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे ॥ ॐ जय जगदीश हरे... 〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 1, 2025

🙏🥀 Om Shree Lakshmi Narayan Namo Namah 🙏 Devuthani or Tulsi Vivah ki Hardik Shubhkamnaye ke Sath Subha Dopahar Jii 🌹 Behen ❤️ Bhagwan Shri Hari Vishnu ebm Mata Lakshmi Ji ki Aasirbad Aap or Aap ke Pure Parivar pr Hamesha Sukh Shanti or Samriddhi Pradan Kare 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 1, 2025

Jai Shree Krishna 🙏 Radhe Radhe Bahana Jii ❤️🌹❤️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Nov 1, 2025

एकार्णव के जल में चार महीने सोने के बाद श्री हरि विष्णु जी निद्रा से बाहर आए हैं 🙏 ठाकुर जी आप पर भी कृपा प्रदान करें बहना जी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Nov 1, 2025

आपको भी तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 🙏 मेरी प्यारी बहन 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Nov 1, 2025

जय श्री लक्ष्मीनारायण जी 🙏🌹☺️ आपको नवम्बर माह के पहले शनिवार, प्रबोधिनी एकादशी और देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌹☺️ ठाकुर जी की कृपा से आप सपरिवार सदैव स्वस्थ और खुशहाल रहें 🙏🌹☺️ मां लक्ष्मी जी आपको धन धान्य के भंडार प्रदान करें 🙏 🌹☺️इसी शुभकामना के साथ सुप्रभात वंदन 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Nov 1, 2025

जय श्री कृष्ण बहना जी 🙏