
Rama Devi Sahu
406 days ago
🙏🚩 Har Har Mahadev 🚩🙏 Dt.21.07.2025 (Monday) 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩 *केदारनाथ शिवलिंग का रहस्य है दिलचस्प, आप भी जानें* *क्या है शिवलिंग का महत्व?* केदारनाथ धाम की कहानी वर्षों पुरानी है, इस धाम का इतिहास महाभारत से शुरू हुआ था। महाभारत की कहानी तो सभी को ज्ञात है। पांडवों और कौरवों के मध्य हुए युद्ध में जीत पांडवों की हुई थी। मगर अपने भाइयों की हत्या करने के बाद पांडवों को इस पाप से मुक्ति पानी थी। इसके लिए पांडव भगवान शिव की तलाश में काशी से हिमालय तक पहुंच गए। मगर भगवान शिव पांडवों से नाराज थे और वह पांडवों से मिलना नहीं चाहते थे, जब पांडवों ने भगवान शिव से मिलने की जिद ठान ली तब भगवान शिव का बैल पांडवों से लड़ने के लिए पहुंच गया और भीम ने बैल का सिर धड़ से अलग कर दिया। यह देखने के बाद बैल के सिर से भगवान शिव प्रकट हुए और पांडवों को क्षमा कर दिया, साथ ही भगवान शिव ने पांडवों को स्वर्ग का मार्ग भी दिखाया। इसलिए कहा जाता है कि केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद मनुष्य को मोक्ष प्राप्त हो जाता है। केदारनाथ है अर्धज्योतिर्लिंग ऐसा कहा जाता है कि केदारनाथ में मौजूद ज्योतिर्लिंग आधी है और इसे पूर्ण बनाती है नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की शिविलिंग। ऐसा भी कहा जाता है कि केदारनाथ का मंदिर सबसे पहले पांडवों ने बनवाया था, मगर ठंडा स्थान होने की वजह से यहां बना मंदिर और शिवलिंग दोनों ही बर्फ के नीचे दब गए थे। इसके बाद इस मंदिर का निर्माण आदि शंकराचार्य ने भी करवाया था। मंदिर के पीछे ही आदि शंकराचार्य ने समाधि भी ली थी। इसके बाद 10वीं शताब्दी में मालवा के राजा भोज ने इस मंदिर को दोबारा बनवाया। 6 माह तक नहीं खुलता है मंदिर का द्वार ऐसा कहा जाता है कि खराब मौसम के कारण केदारनाथ धाम 6 माह तक भक्तों के लिए बंद रहता है। इस दौरान मंदिर के पंडित भगवान के स्वरूप विग्रह और दंडी को नीचे ले जाते हैं और मंदिर के अंदर ऐसी व्यवस्था की जाती है कि 6 माह तक अखंड दीपक जलता रहे। आश्चर्य की बात तो यह है कि दीपक जलता हुआ ही मिलता है। आपको बता दें कि 16 जून 2013 में केदारनाथ धाम में बादल फट जाने से भारी बाढ़ आ गई थी और इस वजह से यह नगरी पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। बहुत सारे भक्तों के जीवन का अंत हो गया था और आजतक इस त्रासदी के निशान इस मंदिर के आस-पास आपको देखने को मिल जाएंगे। भगवान शिव ने स्वयं दिए थे दर्शन पौराणिक कथा के अनुसार हिमालय के केदार श्रृंग पर भगवान विष्णु के अवतार महातपस्वी नर और नारायण ऋषि तपस्या करते थे। उनकी आराधना से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और ज्योतिर्लिंग के रूप में सदा वास करने का वर प्रदान दिया। आदि शंकराचार्य ने कराया जीर्णोद्धारपत्थरों से बने कत्यूरी शैली से बने इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण पांडव वंशी जनमेजय ने कराया था। यहां स्थित स्वयंभू शिवलिंग अति प्राचीन है। साथ ही आदि शंकराचार्य ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। केदारनाथ पर्वत केदार नामकश्रृंग पर स्थित है केदारनाथ हिमालय के केदार पर्वत पर अवस्थित है। केदारनाथ धाम और मंदिर तीनों तरफ पहाड़ों से घिरा है। एक तरफ है करीब 22 हजार फुट ऊंचा केदारनाथ, दूसरी तरफ है 21 हजार 600 फुट ऊंचा खर्च कुंड और तीसरी तरफ है 22 हजार 700 फुट ऊंचा भरत कुंड नाम का पहाड़ है। केदारनाथ धाम में पांच नदियों का संगम भी है यहां- मंदाकिनी, मधुगंगा, क्षीरगंगा, सरस्वती और स्वर्णगौरी नदी हैं। साथ ही इन नदियों में से कुछ का अब अस्तित्व नहीं रहा लेकिन अलकनंदा की सहायक मंदाकिनी नदी आज भी मौजूद है। इसी के किनारे केदारेश्वर धाम स्थित है। यहां सर्दियों में भारी बर्फ और बारिश में जबरदस्त पानी रहता है। समुद्रतल से केदारनाथ धाम 3584 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अद्भुत है मंदिर की वास्तुकला यह मंदिर छह फीट ऊंचे चौकोर चबूतरे पर बना हुआ है। मंदिर में मुख्य भाग मंडप और गर्भगृह के चारों ओर परिक्रमा पथ है। बाहर प्रांगण में नंदी बैल भगवान शिव के वाहन के रूप में विराजमान हैं। जिनकी श्रद्धालु पूजा भी करते हैं। 17 किलोमीटर की है पैदल यात्रा आपदा के बाद केदारबाबा के धाम की दूरी तीन किमी बढ़ गई है। पहले यात्रियों को गौरीकुंड से धाम तक पहुंचने के लिए 14 किमी तक का पैदल सफर करना पड़ता था। लेकिन अब यह दूरी 17 किमी हो गई है। आप सभी का दिन शुभ हो 🙏🏻 *धन्यवाद* 🙏
Comments (14)

Rama Devi Sahu
Jul 21, 2025
Om Namah Shivay 🙏🔱🌿🌺 Subha Ratri Jii 🙏 Bhagwan Mangal Kare 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Jul 21, 2025
Har Har Mahadev 🙏🌿🔱🌺 Subha Ratri Jii 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Jul 21, 2025
Om Namah Shivay 🙏 Subha Ratri Jii 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Jul 21, 2025
Har Har Mahadev 🙏🌿🔱🌺 Baba Bhole Nath ji ki Aashirwad se Aap ka Har Manokamna Purna Ho 🙏 Subha Ratri Jii 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Jul 21, 2025
Dhanyawad Jii 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Jul 21, 2025
Har Har Mahadev 🙏🌿🔱🌺🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️ Baba Bhole Nath ji ki Aashirwad Aap pr Hamesha Banaye Rakhe 🙏 Jai Ho Shiv Shankar Bhagwan Ji ki 🙏🙏🌺

Rama Devi Sahu
Jul 21, 2025
Dhanyawad Jii 🙏

Radhe Radhe
Jul 21, 2025
👌💅 वेरी वेरी नाइस अति सुंदर शुभ रात्रि पोस्ट जी💅👌

Radhe Radhe
Jul 21, 2025
🔱🌸 ॐनमःशिवाय हर हर महादेव जय भोलेनाथ शिव शंकरकैलाशपति और माता पार्वती जी की दया दृष्टि सदा बनी रहे।।🌸🔱

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Jul 21, 2025
NICE 👍 POST 👌🙏
