MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

290 days ago

#स्कन्दपुराण के अनुसार: श्रीभगवान ब्रह्मा से कहते हैं - * जो कलियुग के #मार्गशीर्ष में मुझे तुलसी काष्ठ का चंदन देते हैं वे निश्चय ही कृतार्थ हो जाते हैं। * जो #अगहन में तुलसीदल और आँवला से भक्तिपूर्वक मेरी सेवा करता है, वह मनोवाञ्छित फल को पाता है। * लाल, नील और सफ़ेद #कमल मार्गशीर्ष मास में मुझे अत्यंत प्रिय हैं। * जो अगहन के महीने में मेरे आगे होती हुई #आरती का दर्शन करता है, वह अंत में परम पद को प्राप्त होता है। * जो मार्गशीर्ष मास में #कपूर से दीपक जलाकर मुझे अर्पण करता है, वह अश्वमेघ यज्ञ का फल पाता और अपने कुल का उद्धार कर देता है। * अगहन में कुमुद के समान स्वच्छ और सुगंधदायक सुंदर भात, मूँग की दाल और गाय के घी से पूर्ण #भोजन ब्राह्मण को कराएं और उसके बाद प्रसाद स्वरुप स्वयं लें। * अगहन के महीने में विशेषरूप से कृष्ण-कृष्ण कहकर मेरा #नाम लेना चाहिए। यह मुझे अत्यंत प्रसन्न करने वाला है।

Post media

Comments (2)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 13, 2025

Jai Shree Shyam 🙏 Subha Dopahar Jii 🌹🌹

Rakesh Kumar

Rakesh Kumar

Nov 13, 2025

jai shree shyam 🙏