MyMandirInstall

*अमृत कलश* धर्म और अधर्म का निर्णय करने में लोग लाखों करोड़ों वर्षों से लगे हैं, फिर भी बहुत कम लोगों को इन दोनों का अंतर समझ में आता है। ऋषियों ने ऐसा बताया है कि *"जो केवल धन कमाने और सांसारिक सुखों को भोगने में ही डूबे हुए हैं, जिनका हृदय शुद्ध पवित्र नहीं है, जो झूठ छल कपट के सहारे ही अपना जीवन चलाते हैं, उनको धर्म समझ में नहीं आता। भले ही वे कितने ही पढ़े लिखे शक्तिशाली और धन आदि संपन्न भी क्यों न हों, जैसे दुर्योधन और रावण आदि। ईश्वर ऐसे अधर्मी लोगों को पसंद नहीं करता, और उनकी बात पर ध्यान नहीं देता।"* *"जिनका हृदय पवित्र एवं निर्दोष होता है जो ईमानदारी और सच्चाई से अपना जीवन जीते हैं, सभ्य विनम्र सदाचारी परोपकारी और सबके रक्षक होते हैं, ऐसे लोगों को ही धर्म समझ में आता है। वे ईश्वर से जब प्रार्थना करते हैं, तो उनकी प्रार्थना ईश्वर शीघ्र सुनता और सहायता भी करता है।" जैसे श्री राम चंद्र जी महाराज, श्री कृष्ण जी महाराज, तथा अन्य वैदिक ऋषि लोग।"* *"आप भी यदि ईश्वर से सहायता लेना चाहते हों, तो अपने हृदय को शुद्ध पवित्र बनाएं। सच्चाई और ईमानदारी से अपना जीवन जीएं। ईश्वर आपकी भी बात जल्दी सुनेगा।"* *"क्योंकि सच्चाई और ईमानदारी से जीवन जीना ही धर्म है। ईश्वर धर्म का पालन करने वालों की बात जल्दी सुनता है। अधर्मी लोगों की नहीं। यही उनके लिए ईश्वर की ओर से दंड है, क्योंकि वे ईश्वर के बनाए संविधान का पालन नहीं करते।"* ---- शुभ रात्रि 🥀🥀🌺 बाबा महाँकाल का आशीर्वाद सदैव बना रहे। 🥀🥀🌺🌿🌷 जय श्री महाकाल 🙏🙏🙏 जय श्री राधे कृष्णा 🌺🌺🥀🥀🌿🌿

Comments (5)

Annuraj  🥀🥀
Anita 😊

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊

Jan 25, 2026

radhe radhe bhaya jii 🙏🙏

Suresh Kumar

Suresh Kumar

Jan 25, 2026

सदा खुश रहो मेरी प्यारी बहन 🙏

Suresh Kumar

Suresh Kumar

Jan 25, 2026

राधे राधे जी 🌹🙏🌹जय श्रीं कृष्णा. 🥀🥀🥀शुभ रात्री वंदन मेरी बहन 🌹

Annuraj  🥀🥀
Anita 😊

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊

Jan 25, 2026

good night jii sweet dreams take care 🥀🥀🌺🌷🌿

raj  raj

raj raj

Jan 25, 2026

good night ji