
Rama Devi Sahu
434 days ago
🙏‼️ Jai Shree Ram 🙏 Jai Siya Ram ‼️🙏 🌹🌹 Satsang ki Kahani 🌹🌹 ****************************** धीरज धर्म मित्र अरु नारी। आपद काल परिखिअहिं चारी ।। जब श्रीराम, लक्ष्मण और सीता वनवास के समय अत्रि मुनि के आश्रम में पहुंचे थे। यहां देवी सीता की भेंट माता अनुसुइया से हुई थी। इस चौपाई में अनुसुइया जी कहती हैं कि धैर्य, धर्म, मित्र और नारी यानी पत्नी की परख आपत्ति के समय ही होती है। इसीलिए पत्नी को अपने जीवन साथी का हर कदम साथ देना चाहिए। अगर किसी स्त्री का पति वृद्ध रोगी, मूर्ख, निर्धन, अंधा, बहरा, क्रोधी और गरीब भी है तो उसे अपने पति का पूरा सम्मान करना चाहिए। निस्वार्थ भाव से अपने जीवन साथी से प्रेम करना चाहिए और समर्पण का भाव बनाए रखना चाहिए। यही सुखी वैवाहिक जीवन का मूल सूत्र है। जय राम जी 🙏🙏🌹
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
