
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
142 days ago
*हिक्किम डाकघर - सबसे ऊंचे स्थान पर अवस्थित पोस्ट ऑफिस* हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में स्थित हिक्किम का डाकघर, केवल एक भवन नहीं, बल्कि दुर्गम हिमालय में भारत के संकल्प का प्रतीक है। समुद्र तल से लगभग 4000 मीटर से अधिक की ऊँचाई पर स्थित यह डाकघर, विश्व के सबसे ऊँचे कार्यरत डाकघरों में गिना जाता है और गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड्स में भी सम्मिलित है। 1983 से संचालित यह डाकघर, कठोर मौसम और दुर्गम मार्गों के बावजूद स्थानीय लोगों को देश-दुनिया से जोड़ता आया है। आज के आधुनिक काल में भले यह डाकघर वैसा उपयोगी ना हो, लेकिन बड़ी संख्या में पर्यटक इसे देखने आते हैं। मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
