
Rama Devi Sahu
343 days ago
💥नवरात्र 2025 का बड़ा रहस्य!!🌹🙏 ♦️क्यों माँ दुर्गा आएंगी हाथी पर सवार और क्यों इस बार नवरात्र उत्सव होंगे 10 दिन के ? ♦️माँ दुर्गा की पूजा का उत्सव शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रहा है..! 1 अक्टूबर को दुर्गा नवमी के साथ नवरात्रि का समापन होगा..! इस बार ये पर्व 9 नहीं, 10 दिनों का होगा, क्योंकि इस बार नवरात्रि की एक तिथि तृतीया/चतुर्थी दो दिन रहेगी..!! ♦️ नवरात्रि में तिथियों की घट-बढ़कर और तारीख को लेकर पंचांग भेद हैं..! कुछ पंचांग में चतुर्थी तिथि दो दिन बताई गई है और कुछ में तृतीया तिथि..! ♦️ 10 दिनों की नवरात्रि 9 साल बाद मनाई जाएगी..!इससे पहले 2016 में भी नवरात्रि 10 दिनों की थी..!पंचांग के मुताबिक, इस नवरात्रि में तृतीया तिथि दो दिन 24 और 25 सितंबर को रहेगी..! जबकि, कई ज्योतिषियों का मत है कि चतुर्थी तिथि (25 और 26 सितंबर) दो दिन रहेगी..!! ♦️इन तिथियों की घट-बढ़ की वजह से देवी पूजा के लिए भक्तों को एक अतिरिक्त दिन मिलेगा और भक्त 10 दिनों तक नवरात्रि मना पाएंगे..! नवरात्रि की समाप्ति के बाद इस बार दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा..!! ♦️भारतीय पंचांग की गणना के हिसाब से इस नवरात्रि में चतुर्थी तिथि ही दो दिन रहेगी यानी देवी कुष्मांडा की पूजा दो दिन की जाएगी..!! 💥हाथी पर सवार होकर आएंगी माँ दुर्गा!!🌹🙏 ♦️नवरात्रि की शुरुआत में माँ दुर्गा के वाहन का विशेष महत्व रहता है..! ये वाहन नवरात्रि के प्रारंभ होने वाले दिन (वार) पर निर्भर करता है..! इस बार नवरात्रि की शुरुआत रविवार से हो रही है..! जब नवरात्रि की शुरुआत रविवार या सोमवार को होती है..! तो माँ दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं..! हाथी को सुख-समृद्धि, धन-धान्य और खुशहाली का प्रतीक है..! ऐसे में हाथी पर सवार होकर माँ दुर्गा के आने से देश और समाज के सुख-समृद्धि और उन्नति के योग बनेंगे..!! ♦️शनिवार या मंगलवार को नवरात्रि शुरू हो तो माँ का वाहन अश्व (घोड़ा) पर, गुरुवार या शुक्रवार को डोली में और बुधवार को नौका से देवी का आगमन होता है..! देवी के वाहनों के अलग-अलग फल बताए गए हैं..!! ♦️नवरात्रि के नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं, इनमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री देवी शामिल हैं..!! 💥जय माता दी!! 💥जय जय माँ दूर्गतिनाशिनि!!🙏

Comments (3)

Radhe Radhe
Sep 22, 2025
‼️🪷शुभ सोमवार शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 22 सितंबर 2025 ‼️जय माता दी‼️ माता रानी का आशीर्वाद आप और आपके पूरे परिवार पर सदैव बनी रहे।। प्रेम से बोलिए जय माता दी ::सुबह सवेरे की ढेर सारी शुभकामनाएं //के साथ आपका दिन शुभ मंगलमय हो।।जय भोलेनाथ!!*_*जी बहन जी*_* धन्यवाद जी//््््््ॐ 🪷‼️

Radhe Radhe
Sep 22, 2025
🌷🌷 जय माता दी🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷 माता रानी की कृपा सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहे।🌷🌷 धन्यवाद !_!!!!जी बहन जी!!!!_! वेरी नाइस पोस्ट कोट्स लाइन स्टोरी ््््््ॐ 🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
