
Priyanka bindal bindal
396 days ago
इस वर्ष 16th August,2025 को ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को मनायी जायेगी I इस दिन मान्यता है कि साल में सिर्फ एक ही बार ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी की मंगला आरती की जाती है I . रात्रि 12:00 बजे के पश्चात ठाकुर जी का दूध ,घी ,दही आदि पंचामृत से महाअभिषेक कराया जाता है फिर रात्रि 01:55 बजे के पश्चात ठाकुर जी की मंगला आरती की जाती है I . श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी महाराज का बालरूप में श्रृंगार कराया जाता है। इस अवसर पर ठाकुरजी हीरे ज्वाहरत राजित पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं। ठाकुर जी का स्वर्ण का श्रृंगार होता है I हमारे ठाकुर जी को चाँदी अति प्रिय है इसलिए बता दें कि जन्माष्टमी के अवसर पर वर्ष में एक बार ही ठाकुर बाँके बिहारी रात्रि मे जगमोहन में विशेष रजत निर्मित पालने पर विराजित होकर भक्तों को दर्शन देते हैं। दर्शनों का यह क्रम नंदोत्सव के समापन तक चलता है। वर्ष में एक बार ही ठाकुर श्री बाँके जी की मंगला आरती की जाती है।

Comments (3)

प्रेम कुमार
Jul 30, 2025
जय श्री कृष्णा राधे राधे जी 🌹 शुभ संध्या वंदन 🌹

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Jul 30, 2025
ATI SUNDAR MANMOHAK AAKARSHAK APAR SAHARANIYE BEHAD PRASASNIYE SHREE KRISHNA PRASTUTI 👌🚩🙏

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Jul 30, 2025
JAI SHREE KRISHNA 🌹🌹🙏 SHREE KRISHNA GOVIND HARE MURARI HE NATH NARAYAN VASUDEVA NAMO NAMH 🙏🚩
