MyMandirInstall

🌷 *दुर्गाष्टमी* 🌷 ➡ *19 अक्टूबर, सोमवार को दुर्गाष्टमी है ।* 🙏🏻 *प्राचीन काल में दक्ष के यज्ञ का विध्वंश करने वाली महाभयानक भगवती भद्रकाली करोङों योगिनियों सहित अष्टमी तिथि को ही प्रकट हुई थीं।* 🌷 *नारदपुराण पूर्वार्ध अध्याय 117* *आश्विने शुक्लपक्षे तु प्रोक्ता विप्र महाष्टमी ।। ११७-७६ ।।* *तत्र दुर्गाचनं प्रोक्तं सव्रैरप्युपचारकैः ।।* *उपवासं चैकभक्तं महाष्टम्यां विधाय तु ।। ११७-७७ ।।* *सर्वतो विभवं प्राप्य मोदते देववच्चिरम् ।।* 🙏🏻 *आश्विन मास के शुक्लपक्ष में जो अष्टमी आती है, उसे महाष्टमी कहा गया है (महाष्टमी 19 अक्टूबर सोमवार को है उसमें सभी प्रकार से दुर्गा के पूजन का विधान है। जो महाष्टमी को उपवास अथवा एकभुक्त व्रत करता है, वह सब ओर से वैभव पाकर देवता की भाँति चिरकाल तक आनंदमग्न रहता है।* 🌷 *भविष्यपुराण, उत्तरपर्व, अध्याय – २६* *देव, दानव, राक्षस, गन्धर्व, नाग, यक्ष, किन्नर, नर आदि सभी अष्टमी तथा नवमी को उनकी पूजा-अर्चना करते हैं | आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी को जगन्माता भगवती श्रीअम्बिका का पूजन करने से सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो जाती है | यह तिथि पुण्य, पवित्रता, धर्म और सुख को देनेवाली है | इस दिन मुंडमालिनी चामुंडा का पूजन अवश्य करना चाहिये |* 🙏🏻 *अष्टमी, नवमी को विशेष रूप से देवीपूजन करना चाहिए और इस अवसर पर ब्राह्मण भोजन भी कराना चाहिए। ऐसा करने से निर्धन को धन की प्राप्ति होती है, रोगी रोगमुक्त हो जाता है, पुत्रहीन व्यक्ति सुंदर और आज्ञाकारी पुत्रों को प्राप्त करता है और राज्यच्युत राज को सार्वभौम राज्य प्राप्त करता है। देवी महामाया की कृपा से शत्रुओं से पीड़ित मनुष्य अपने शत्रुओं का नाश कर देता है। जो विद्यार्थी इंद्रियों को वश में करके इस पूजन को करता है, वह शीघ्र ही पुण्यमयी उत्तम विद्या प्राप्त कर लेता है इसमें संदेह नहीं है।* 🌷 *नवरात्रि अष्टमी को महागौरी की पूजा सर्वविदित है* 🙏🏻 *अग्निपुराण के अध्याय 268 में आश्विन् शुक्ल अष्टमी को भद्रकाली की पूजा का विधान वर्णित है।* 🙏🏻 *स्कन्दपुराण माहेश्वरखण्ड कुमारिकाखण्ड में आश्विन् शुक्ल अष्टमी को वत्सेश्वरी देवी की पूजा का विधान बताया है।* 🙏🏻 *गरुड़पुराण अष्टमी तिथिमें दूर्गा और नवमी तिथिमें मातृका तथा दिशाएँ पूजित होनेपर अर्थ प्रदान करती है ।* 🌹 दूर्गाष्टमी की बहुत बहुत शुभकामनाएं। ।। पं राजकुमार पाण्डेय।।

Comments (1)

Selvaraj T

Selvaraj T

Oct 18, 2026

🛕🛕Happy Navarathiri 🛕🛕