MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

342 days ago

. “नवरात्र की अखण्ड ज्योत” नवरात्र यानि नौ दिनों तक चलने वाली देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के साथ ही इस पावन पर्व पर कई घरों में घटस्थापना होती है, तो कई जगह अखण्ड ज्योत का विधान है। शक्ति की आराधना करने वाले जातक अखण्ड ज्योति जलाकर माँ दुर्गा की साधना करते हैं। अखण्ड ज्योति अर्थात ऐसी ज्योति जो खण्डित न हो। अखण्ड ज्योत पूरे नौ दिनों तक अखण्ड रहनी चाहिए यानी जलती रहनी चाहिए। अखण्ड दीप को विधिवत मत्रोच्चार से प्रज्जवलित करना चाहिए। नवरात्री में कई नियमो का पालन किया जाता है। अखण्ड ज्योत का महत्व नवरात्री में अखण्ड ज्योत का बहुत महत्व होता है। इसका बुझना अशुभ माना जाता है। जहाँ भी ये अखण्ड ज्योत जलाई जाती है वहाँ पर किसी न किसी की उपस्थिति जरुरी होती इसे सूना छोड़ कर नहीं जाते है। अखण्ड ज्योत में दीपक की लौ बांये से दांये की तरफ जलनी चाहिए। इस प्रकार का जलता हुआ दीपक आर्थिक प्राप्ति का सूचक होता है। दीपक का ताप दीपक से 4 अंगुल चारों ओर अनुभव होना चाहिए, इससे दीपक भाग्योदय का सूचक होता है। जिस दीपक की लौ सोने के समान रंग वाली हो वह दीपक आपके जीवन में धन-धान्य की वर्षा कराता है एवं व्यवसाय में तरक्की का सन्देश देता है। निरन्तर १ वर्ष तक अखण्ड ज्योति जलने से हर प्रकार की खुशियों की बौछार होती है। ऐसा दीपक वास्तु दोष, क्लेश, तनाव, गरीबी आदि सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करता है। अगर आपकी अखण्ड ज्योति बिना किसी कारण के स्वयं बुझ जाए तो इसे अशुभ माना जाता। दीपक में बार-बार बत्ती नहीं बदलनी चाहिए। दीपक से दीपक जलाना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से रोग में वृद्धि होती है, माँगलिक कार्यो में बाधायें आती हैं। संकल्प लेकर किए अनुष्ठान या साधना में अखण्ड ज्योति जलाने का प्रावधान है। अखण्ड ज्योति में घी डालने या फिर उसमें कुछ भी बदलाव का काम साधक को ही करना चाहिए, अन्य किसी व्यक्ति से नहीं करवाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि माँ के सामने अखण्ड ज्योति जलाने से उस घर में हमेशा माँ की कृपा रहती हैं। नवरात्र में अखण्ड दीप जलाना स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है क्योंकि घी और कपूर की महक से इन्सान की श्वास और नर्वस सिस्टम बढ़िया रहता है। नवरात्र में अखण्ड दीप जलाने से माँ कभी अपने भक्तों से नाराज नहीं होती हैं। नवरात्र में अखण्ड ज्योति से पूजा स्थल पर कभी भी अनाप-शनाप चीजों का साया नहीं पड़ता है। नवरात्र में घी या तेल का अखण्ड दीप जलाने से दिमाग में कभी भी नकारात्मक सोच हावी नहीं होती है और चित्त खुश और शांत रहता है। घर में सुगन्धित दीपक की महक चित्त शान्त रखता है जिसके चलते घर में झगड़े नहीं होते और वातावरण शान्त रहता है। ० ० ० ॥जय माता दी॥ *************************************

Post media

Comments (4)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Sep 21, 2025

🙏🌺 Jai Mata Di 🌺🙏 Maa ki Aagamana or Navaratri festival Subharambh ki Hardik Shubhkamnaye ke Sath Subha Ratri Jii 🙏 Maa ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Deep ki Jyot Jeise Ujjwalmay Hota hai...Weise Aap ki Jeevan me Pratik Samaya Ujjwalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Sep 21, 2025

🙏🙏🌹❤️🌹🙏🙏

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Sep 21, 2025

🌷🌷 जय माता दी== श्री जी चरण सेवा ््््््ॐ नवरात्र की अखंड ज्योति।। अखंड ज्योति का महत्व ््््््ॐ जय माता दी।। वेरी नाइस पोस्ट स्टोरी लाइन कोट्स नवरात्रि।। बहुत ही अच्छी एवं प्रसंग सारणी।। अति लाजवाब प्रशंसा दायक।। परिपूर्ण वेरी नाइस "पोस्ट" |||•जी बहन जी•|||।। धन्यवाद जी बहुत ही अच्छी पोस्ट√√√√\\\\\√√√√√🌷🌷

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Sep 21, 2025

🙏🙏🙏🙏🙏