MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

217 days ago

*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 26 जनवरी 2026* *⛅दिन - सोमवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - शिशिर* *⛅मास - माघ* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - अष्टमी रात्रि 09:17 तक तत्पश्चात् नवमी* *⛅नक्षत्र - अश्विनी दोपहर 12:32 तक तत्पश्चात् भरणी* *⛅योग - साध्य सुबह 09:11 तक, तत्पश्चात् शुभ प्रातः 06:20 जनवरी 27 तक, तत्पश्चात् शुक्ल* *⛅राहुकाल - सुबह 08:32 से सुबह 09:54 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 07:09* *⛅सूर्यास्त - 06:10 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:25 से प्रातः 06:17 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:18 से दोपहर 01:02 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:13 जनवरी 27 से रात्रि 01:05 जनवरी 27 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - भीष्माष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी, गणतंत्र दिवस* *🌥️विशेष - अष्टमी को नारियल फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹सर्दियों में पुष्टिदायी बलप्रद मेथी🔹* *🔸मेथी को ताजा, सुखकर या इसके बीजों को अकुंरित करके उपयोग में लाया जाता हैं । इसका पाक सर्दियों में बल तथा पुष्टि वर्धक होता है ।* *🔸मेथी की भाजी कडवी, गर्म, पित्तवर्धक, हल्की, रक्तशुद्धिकर, मल-मूत्र साफ़ लानेवाली, ह्रदय के लिए बलप्रद, अफरा, उदर-विकार, संधिवात, शारीरिक दर्द तथा वायुदोष में अत्यंत हितकर हैं । यह माता के दूध को बढ़ाती है ।* *🔸प्रमेह में रोज १-२ चम्मच मेथी-दाने पानी में भिगोकर सब्जी बनाकर या मेथी-दाने का चूर्ण पानी के साथ लेने से लाभ होता है । मेथी के पत्तों की सब्जी भी लाभदायी है ।* *🔸पाचन-तंत्र की कमजोरी तथा शौचसबंधी तकलीफों में चौथाई कप मेथी के पत्तों के रस में १ चम्मच शहद मिलाकर लेने से अत्यधिक लाभ होता है ।* *🔸मेथी के पत्तों का रस बालों में लगाने से रुसी व बालों का झड़ना कम होता है, बाल काले व मुलायम बनते हैं । साबुन का उपयोग न करें । उसके नियमित सेवन से महिलाओं में खून की कमी नहीं होती ।* *🔹सावधानी : पित्त-प्रकोप, अम्लपित्त, दाह में मेथी न खायें ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Post mediaPost mediaPost mediaPost mediaPost media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!