
Rama Devi Sahu
245 days ago
🥸🥸एक बार एक गांव में एक हज्जाम के पास सिर के बाल कटवाने एक बनिया गया हज्जाम ने बाल काटने के बाद बनिये के सिर पर ठोसा मार दिया बनिये ने एक चवन्नी बाल कटाई के दिऐ और एक चवन्नी और दी हज्जाम ने पूछा सेठजी ये अलग से चवन्नी किसलिऐ ?? सेठजी ने कहा तुमने जो सिर पर ठोसा मारा था न सच में मजा आ गया इसलिये खुश होकर अलग से ईनाम दिया है थोड़ी देर बाद एक चौधरी बाल कटवाने आया हज्जाम ने बाल काटने के बाद चौधरी के सिर पर भी जोर से ठोसा जड़ दिया चौधरी को जोरदार गुस्सा आया और चौधरी ने जोर का थप्पड़ हज्जाम को जड़ दिया हज्जाम गिर पड़ा चौधरी गुस्से में बिना कुछ दिऐ चल पड़ा हज्जाम शाम को बनिऐ के पास गया और पूरा माजरा बता कर बोला न आप मुझे अलग से चवन्नी देते ना मुझे चौधरी थप्पड़ मारता बताओ मुझे अलग चवन्नी क्यूं दी थी ?? बनिया बोला ऐसा है भैये तूने ठोसा मारा तो मुझे बहुत पीड़ा हुई थी यदि में कुछ कहता तो आपस में तू तू मैं मैं होती लोग मजे लेती तब मैंने एक और चवन्नी इसलिए दी थी कि तू ईनाम के लालच में किसी और को ठोसा मारेगा ही मारेगा *तब कोई न कोई तुझे सबक सिखा देगा....*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
