
प्रभा त्रिपाठी
427 days ago
राम।।🍁 *कामना-सर्वदुःखदायिनी* *श्रोता--* कामना करनेसे लाभ नहीं है--यह बात तो समझमें आ गयी, पर कामना करनेसे नुकसान-ही-नुकसान है--यह आपकी बात समझमें नहीं आयी ! *स्वामीजी--* संसारमें जितने आदमी दुःख पा रहे हैं, उनकी कोई-न-कोई कामना है। जितने आदमी नरकमें पड़े हैं, सब कामनाके कारण पड़े हैं। जितने आदमी रो रहे हैं, वे सब कामनाके कारण रो रहे हैं। कहीं भी कोई आदमी दुःखी है तो उसके भीतर कोई-न-कोई कामना है। कामना न हो तो दुःख हो ही नहीं सकता। अपमान होता है तो पाप कटते हैं। झूठी निन्दा होती है तो पाप कटते हैं। बुखार आता है तो पाप कटते हैं। अगर दुःख होता है तो कामना है कि बुखार उतर जाय । *कामना न हो तो दर्द होता है, पर दुःख नहीं होता।* दर्द शरीरमें होता है, पर दुःख भीतर होता है। बेटा होनेपर माँको प्रसवका दर्द तो होता है, पर दुःख नहीं होता । काँटा निकालते समय दर्द तो होता है, पर दुःख नहीं होता। कामना न हो तो बुखारमें, निन्दामें, अपयशमें भी आनन्द आता है ! *राम ! राम !! राम !!!* परम् श्रद्धेय स्वामी जी श्रीरामसुखदास जी महाराज, पुस्तक- *मैं नहीं, मेरा नहीं* पृष्ठ १३०

Comments (6)

Rama Devi Sahu
Jun 30, 2025
Nilachal Nivasaya Nityaya Paramatmane ‼️ Balabhadra Subhadrabhyam Jagannathyte Namah 🙏 Subha Sandhya Vandan 🙏 ⭕❗⭕🌹🪔🌹

Ravi Taneja
Jun 29, 2025
जय श्री जगन्नाथ 🕉️🧡🙏🏽🪴🙏🏽🧡🕉️

Anup Kumar Sinha
Jun 29, 2025
जय श्री जगन्नाथ 🙏🙏

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Jun 29, 2025
ॐ श्री सूर्य देवाय नमो नमः शुभ रविवार ये शुभ दिन शुभफलदाई मंगलकारी रहे शुभ सुप्रभातम वंदन एवम स्नेहिल सादर नमन 🙏🌹

प्रेम कुमार
Jun 29, 2025
🌹🌹 जय जगन्नाथ भगवान की 🌹

प्रभा त्रिपाठी
Jun 29, 2025
जय जगन्नाथ स्वामी की जय हो
