
Rama Devi Sahu
388 days ago
🙏‼️ Jai Shree Ram ‼️🙏 Dt.08.08.2025 (Friday) ************************** एक सन्त थे वे भगवान राम को बहुत मानते थे कहते है, यदि भगवान से निकट आना है तो उनसे कोई रिश्ता जोड़ लो,जहाँ जीवन मे कमी है वही ठाकुर जी को बैठा दो, वे जरुर उस सम्बन्ध को निभायेगे… इसी तरह सन्त भी भगवान राम को अपना शिष्य मानते थे,और शिष्य पुत्र के समान होता है, इसलिए माता सीता को पुत्र वधु (बहू) के रूप मे देखते थे, उनका नियम था रोज मन्दिर जाते और अपनी पहनी माला भगवान को पहनाते थे, उनकी यह बात मन्दिर के लोगो को अच्छी नही लगती थी . लोगों ने पुजारी से कहा; ये बाबा रोज मन्दिर आते है,और भगवान को अपनी उतारी हुई माला पहनाते है, कोई तो बाजार से खरीदकर भगवान को पहनाता है, और ये अपनी पहनी हुई भगवान को पहनाते है, पुजारी जी को सबने भडकाया कि बाबा की माला आज भगवान को मत पहनाना, अब जैसे ही बाबा मन्दिर आये और पुजारी जी को माला उतार कर दी, तो आज पुजारी जी ने माला भगवान को पहनाने से इन्कार कर दिया, और कहा यदि आपको माला पहनानी है, तो बाजार से नई माला लेकर आये ये पहनी हुई माला ठाकुर जी को नही पहनायेगे। वे बाजार गए और नई माला लेकर आये, आज सन्त मन मे बड़े उदास थे, अब जैसे ही पुजारी जी ने वह नई माला भगवान श्री राम को पहनाई तुरन्त वह माला टूट कर नीचे गिर गई… उन्होंने फिर जोड़कर पहनाई, फिर टूटकर गिर पड़ी, ऐसा तीन-चार बार किया पर भगवान ने वह माला स्वीकार नही की, तब पुजारी जी समझ गए कि मुझसे बहुत बड़ा अपराध हो गया है, पुजारी जी ने बाबा से क्षमा माँगी… चूंकि बाबाजी सीताजी को बहु मानते थे, तो उन्होंने पुजारी जी को बोल रखा था कि जब वो आएं तो सीताजी को पर्दा कर दें, बाबाजी आते तो पुजारी जी झट से सीता जी के आगे पर्दा कर देते.. एक दिन बाबा ने बाहर से आवाज लगायी पुजारी जी हम आ गए, उस समय पुजारी जी किसी दूसरे काम मे लगे हुए थे, उन्होने सुना नही, तब सीता जी ने तुरन्त अपने विग्रह से बाहर आई और अपने आगे पर्दा कर दिया, जब बाबा मन्दिर में आये, और पुजारी ने उन्हे देखा तो बड़ा आश्चर्य हुआ और सीता जी के विग्रह की ओर देखा तो पर्दा लगा है… पुजारी बोले; बाबा आज आपने आवाज तो लगायी ही नही बाबा बोले; पुजारी जी मैं तो रोज की तरह आवाज लगाने के बाद ही मन्दिर मे आया, तब बाबा समझ गए कि सीता जी ने स्वयं ही आसन छोड़कर आई और उन्हे मेरे लिए इतना कष्ट उठना पड़ा,आज से हम मन्दिर मे प्रवेश ही नही करेंगे. अब बाबा रोज मन्दिर के सामने से निकलते और बाहर से ही आवाज लगाते अरे चेला राम तुम्हे आशीर्वाद है सुखी रहो,और चले जाते, सच है भक्त का भाव ठाकुर जी रखते है और उसे निभाते भी है..... जय श्रीराम 🙏
Comments (11)

Rama Devi Sahu
Aug 8, 2025
Jai Shree Ram 🙏 Jai Siya Ram 🙏 Mangal Kamanayen ke Sath Subha Ratri Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Aap ka Khayal Rakhna 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Aug 8, 2025
नाहं वसामि वैकुण्ठे योगिनां हृदये न च मद्भक्ता यत्र गायन्ति तत्र तिष्ठामि नारद भगवान कहते है कि हे नारद जी न तो मै वैकुण्ठ रहता हूँ और न ही योगियों के हृदय में, मै तो सदा वहीं विराजमान रहता हुँ जहाँ मेरे भक्त प्रेमपूर्वक मेरा गान करते हैं.. हरे कृष्ण 🙏

Rama Devi Sahu
Aug 8, 2025
Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Mangal Kamanayen ke Sath Subha Ratri Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Aap ka Kalyan Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Aug 8, 2025
Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Subha Shukravar ki Subha Kamanayen ke Sath Subha Ratri Jii 🙏 Aap ka Ratri Aap ke liye Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Aug 8, 2025
Aap ko bhi Bahut Bahut Dhanyawad Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Subha Mastu 🙏🙏

Radhe Radhe
Aug 8, 2025
🙏🙏 बहुत ही सुंदर अतुल्य सराहनीय पोस्ट।। धन्यवाद जी 🙏🙏

Radhe Radhe
Aug 8, 2025
🌹🌹 शुभ संध्या में सबसे पहले आपको हमारे तरफ से महीने के दूसरे एवं सावन माह के अंतिम शुक्रवार शुभ संध्या की हार्दिक शुभकामनाएं।।🌹🌹

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Aug 8, 2025
PARAM PUJYA PITA PARMESHWAR KA AASHIRWAD KRP SADEV AP AUR PARIWAR PAR BANA RAHE UJJWAL BHAVISHYA KI SHUBH KAMNAYE KARTE H JI
