MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

257 days ago

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 16 दिसम्बर 2025* *⛅दिन - मंगलवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - हेमंत* *⛅मास - पौष* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - द्वादशी रात्रि 11:57 तक तत्पश्चात् त्रयोदशी* *⛅नक्षत्र - स्वाती दोपहर 02:09 तक तत्पश्चात् विशाखा* *⛅योग - अतिगण्ड दोपहर 01:23 तक तत्पश्चात् सुकर्मा* *⛅राहुकाल - दोपहर 03:03 से शाम 04:24 तक ( उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 07:01* *⛅सूर्यास्त - 05:44 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:15 से प्रातः 06:08 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:01 से दोपहर 12:44 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:56 से रात्रि 12:49 दिसम्बर 17 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - षडशीति संक्रांति (पुण्यकाल - सूर्योदय से दोपहर 12:23 तक), त्रिपुष्कर योग (दोपहर 02:09 से रात्रि 11:57 तक)* *🌥️विशेष - द्वादशी को पुतिका (पोई) खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔷सिर व बालों की समस्याओं से बचने हेतु🔷* *🔸सर्वांगासन ठीक ढंग से करते रहने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, बाल झड़ने बंद हो जाते हैं और जल्दी सफेद नहीं होते अपितु काले, चमकीले और सुंदर बन जाते हैं । आँवले का रस कभी – कभी बालों की जड़ों में लगाने से उनका झड़ना बंद हो जाता है । ( सर्वांगासन की विधि आदि पढ़े आश्रम से प्रकाशित पुस्तक ‘योगासन’ के पृष्ठ १५ पर । )* *🔸युवावस्था से ही दोनों समय भोजन करने के बाद वज्रासन में बैठकर दो – तीन मिनट तक लकड़ी की कंघी सिर में घुमाने से बाल जल्दी सफेद नहीं होते तथा बाल और मस्तिष्क की पीड़ा संबंधी रोग नहीं होते । सिरदर्द दूर होकर मस्तिष्क बलवान बनता है । बालों का जल्दी गिरना, सिर की खुजली व गर्मी आदि रोग दूर होने में सहायता मिलती है । गोझरण अर्क में पानी मिलाकर बालों को मलने से वे मुलायम, पवित्र, रेशम जैसे हो जाते हैं । घरेलू उपाय बाजारू चीजों से सात्त्विक, सचोट और सस्ते हैं ।* *🔹प्यास व भूख लगने पर..* *प्यास लगे तो जल पियें, भूख तो भोजन खायें ।* *भ्रमण करे नित भोर में, ता घर वैद्य न जायें ।।* *जो सदा प्यास लगने पर ही पानी पीता है, भूख लगने पर ही भोजन करता है और नियमितरुप से प्रात:काल में भ्रमण करता है, उसके घर वैद्य नहीं जाते, अर्थात वह स्वस्थ्य रहता है ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Post media

Comments (1)

Riya Riya  💖💖

Riya Riya 💖💖

Dec 16, 2025

Ram Ram Ji 🚩🙏 Subha Sandhya Vandan Behena Ji 🪔🥀❤️🤗🙏