MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

42 days ago

*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 19 जुलाई 2026* *⛅दिन - रविवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - वर्षा* *⛅मास - आषाढ़* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - षष्ठी प्रातः 03:29 जुलाई 20 तक तत्पश्चात् सप्तमी* *⛅नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी शाम 06:12 तक तत्पश्चात् हस्त* *⛅योग - परिघ शाम 07:23 तक तत्पश्चात् शिव* *⛅राहुकाल - शाम 05:34 से शाम 07:15 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 05:52* *⛅सूर्यास्त - 07:15 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:27 से प्रातः 05:09 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:06 से दोपहर 01:00 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:12 से मध्यरात्रि 12:55 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️ व्रत पर्व विवरण - संत टेऊंरामजी जयंती, स्कन्द षष्ठी, सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग (अहोरात्रि)* *🌥️ विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातून मुंह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🕉️ ब्रह्मगीतापरमनिर्वाण वर्णन 1, सर्ग 258 📜* *🔴 हे रामजी🙏! निर्विकल्प में जगत्🌍 का अत्यन्ताभाव होता है सो निर्विकल्प कैसे हो? जो निर्विकल्प होता है तब जड़ता आती है और जब विकल्प- उठता है तब संसार उदय🌅 होता | जब ध्यान🧘‍♂️ लगाता है तब ध्याता, ध्यान और ध्येय त्रिपुटी हो जाती है | इस प्रकार तो निर्विकल्पता सिद्ध नहीं होती क्योंकि निर्विकल्प से भी स्वरूप✨ की प्राप्ति नहीं होती |* *🔴 निर्विकल्प उसका नाम है जहाँ चित्त की वृत्ति न फुरे पर तब भी स्वरूप की प्राप्ति नहीं होती, क्योंकि वहाँ भी अभाव वृत्ति सुषुप्तिवत्💤 रहती है और जड़ात्मक सुषुप्तिरूप है | सविकल्प सुषुप्ति में भी स्वरूप की प्राप्ति नहीं होती इससे सम्यक् बोध💡 का नाम निर्विकल्प है |* *🔴 जिसको सम्यक्बोध निर्विकल्पता से जगत् का आत्यन्ताभाव हुआ है वह जीवन्मुक्त🕊️ है वही निर्विकल्प कहाता है और वही परम जड़ता है जहाँ जगत् का असम्भव❌ है |* *🔴 हे रामजी! वह जो निर्विकल्प और सविकल्प है उससे स्वरूप की प्राप्ति नहीं होती क्योंकि ये दोनों मन🧠 की वृत्ति हैं | जैसे एक निद्रा🛌 की वृत्ति स्वप्न💭 और सुषुप्तिरूप है तैसे ही यह निर्विकल्प और सविकल्प मन की वृत्ति हैं | निर्विकल्प सुषुप्तिरूप और पत्थर🪨 वत् है और सविकल्प स्वप्नवत् चञ्चलरूप है |* *🔴 निर्विकल्प में भी अभाववृत्ति रहती है इससे उससे भी मुक्ति नहीं होती | मुक्ति🕊️ तब होती है जब दृश्य👁️ का अत्यन्ताभाव होता है |* *🔴 हे रामजी! जहाँ आत्म अनुभव आकाश☁️ से इतर उत्थान नहीं होता-उसका नाम अत्यन्त सुषुप्ति निर्विकल्पता है |* *🔴 हे रामजी! ऐसे होकर तुम चेष्टा भी करोगे तो भी कर्तृत्व और भोक्तृत्व का अभिमान👤 तुमको न होगा | आत्मा🌟 को अद्वैत और जगत् का अत्यन्ताभाव जानने ही का नाम बोध है | जब बोध और ध्यान की दृढ़ता हो तब उसका नाम परमपद✨ है, उसी का नाम निर्वाण है और उसी को मोक्ष भी कहते हैं |* *🔴 जो पद किंचन और अकिंचन है और सर्वदाकाल⏳ अपने आपमें स्थित है उसमें न नानात्व कहना है, न अनाना शब्द🗣️ है, न सविकल्प है, न निर्विकल्प है, न सत्य⚖️ है, न असत्य है, न एक है और न दो हैं उसमें सर्व शब्दों का अन्त है और किसी शब्द से वाणी🤐 नहीं प्रवर्त्तती | उसी सत्ता को प्राप्त होने का उपाय मैं कहता हूँ |* *🙏🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🙏*

Post media

Comments (10)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jul 19, 2026

🌹🌹 Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🌹 Shubha Dopahar ki Shubh Kamnaye ❤️🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jul 19, 2026

🌹🌹 Good Afternoon 😊 Ram Ram Ji 🌹🌹

Shah  🩷

Shah 🩷

Jul 19, 2026

*🪷 ।। जय श्री कृष्ण ।।🪷*

Suman  ✨

Suman

Jul 19, 2026

Ram Ram ji 🙏🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jul 19, 2026

🌹🌹 Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🌹 Suprabhat meri Chote Bhai ❤️🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jul 19, 2026

🙏🌞 Om Ghrini Surya Namah 🌞🙏 Mangal Kamanayen ke Sath Suprabhat Ji 🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jul 19, 2026

Ji Namaste 🙏 Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Suprabhat Ji 🙏🌹

Dr Anurag Prajapati

Dr Anurag Prajapati

Jul 19, 2026

जय श्री कृष्णा दीदी

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

Jul 19, 2026

ॐ श्री सूर्य देवाय नमो नमः शुभ रविवार ये शुभ दिन शुभफलदाई मंगलकारी रहे शुभ सुप्रभातम वंदन एवम स्नेहिल सादर नमन 🙏🙏🙏

R k jangid 

phulera Jaipur

R k jangid phulera Jaipur

Jul 19, 2026

जय श्री हरि विष्णु की शुभ प्रभात🙏