MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

186 days ago

🌼बरसाना की लड्डू मार होली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🤗 बरसाना की पावन धरा पर आज प्रेम, भक्ति और आनंद की वर्षा हो रही है। जहाँ लड्डुओं के साथ बरसता है स्नेह, और हर हृदय में बसता है राधा रानी का दिव्य प्रेम। एक अति प्यारी लीला मन की आँखों से दर्शन कीजिए! ब्रजरज सेवा का अनुमोदन ✨✨ एक बार श्यामसुन्दर गोचारण का भार सखाओं पर सौंपकर आप चुपके से राधारानी से मिलने निकुञ्ज में आ गए। एक सखी के हाथों राधारानी को खबर भिजवायी की, 'हे प्राणप्रिया! जल्दी आओ मैं गोचारण के बीच मे तुमसे मिलने आया हूँ।' राधारानी सूर्य पूजा को निकली थी। सुनते ही श्यामसुन्दर से मिलने चल पड़ी। राधारानी को सखियाँ कभी अकेली अभिसार के लिए नही जाने देती। प्रेम विह्वला प्यारी को खुद का होश नही रहता, न जाने क्या कर बैठे? इसलिये इस बार स्वयं ललिता जी श्रीराधारानी के साथ थीं। निकुञ्ज में जैसे ही श्रीराधारानी एवं ललित जी पहुँचीं, श्यामसुन्दर बाहें फैलाए दौड़कर मिलने आए। जैसे ही राधारानी को आलिंगन करने को हुए,,ललिता जी की नजर श्यामसुन्दर के हाथों और उनके वस्त्रों पर पड़ी, रज से सने वस्त्र, गोदोहन की रस्सी से किंचिद रूखे हुए हाथों को ललिता जी ने देखा। तुरन्त ललिता जी ने राधारानी की बाँह पकड़ कर उन्हें वापस पीछे खींच लिया। राधारानी और श्यामसुन्दर दोनों ने नेत्रों में प्रश्न लिए कातर भाव से ललिता जी की ओर देखा, "क्या हुआ ललिता ?" ललिताजी बोलीं, "हे श्याम ! तुम करीन्द्र (हाथी) की तरह राजरानी राधारानी से मिलने कैसे आ पहुँचे ? वस्त्र देखो रज से सने हैं। माता यशोदा तुम्हें नित कितने जतन से स्नान करवा कर साफ स्वच्छ कपड़े पहनाकर गोचारण को भेजती हैं,,परन्तु तुम्हारी तो पशु बुद्धि है। करीन्द्र की भांति धूलि स्नान ही तुम्हे प्रिय है।【हाथी कितना भी पानी मे नहाए। बाहर आकर खुदपर धूल छिड़क लेता है】तुम्हे इतना भी नहीं पता सुकोमल पुष्प से भँवरे की तरह मिला जाता है। दूर रहो ! मैं अपनी सुकुमारी नवनलिनी (नव खिले कमल) जैसी सखी को तुम जैसे करीन्द्र के हाथों कभी नही सौंपूँगी।' राधारानी ललिताजी की बात सुनकर चुप रहीं। उनका एक गुण है वो 'सखी प्रणयिता वशा' हैं।अर्थात सर्वदा सखियों के प्रेम के वश रहती हैं। श्यामसुन्दर ललिता जी की बात सुनकर एकबार तो हतप्रभ रह गए। मन मे बोले, 'ललिते बस इसीलिये मैं तुमसे इतना डरता हूँ। तुम्हारे प्रेम की थाह पाना भी मेरे और राधा के लिए कठिन है।' परम धैर्यशाली श्यामसुन्दर एक पल में खुद को संभालकर बोले, 'ललिते ! तुमने समझने में भूल की। मैं तो बिल्कुल साफ सुथरे वस्त्रों में श्रीजी सेवा में आ रहा था। बिल्कुल किसी वस्तु का मन से मैने स्पर्श नही किया,,परन्तु जब मैं आ रहा था, तब ब्रजरज ने कातर होकर मुझसे विनती की कि कृपया हमें महारानी राधारानी की सेवा में ले चलो। बस इसीलिये ब्रजरज को वस्त्रों में,केशों में लिए आ गया।' श्यामसुन्दर की ऐसी चतुरता पूर्ण बात से राधारानी को हँसी आ गई। वो खिल खिलाकर हँस पड़ीं। राधारानी की हँसी से ललिता जी भी हँस दी और बोली, 'हे चतुर! आज आपकी और ब्रजरज की सेवा का मैं अनुमोदन करती हूँ, मेरी अनुमति हुई आज से तुम्हारा आश्रय लेकर ब्रजरज, सूखे फूल पत्ते यदि निकुञ्ज में आ जाए तो उन्हें कोई सखी नही निकालेगी।' श्यामसुन्दर राधारानी दोनों परम प्रसन्न हुए। 🌷🌷श्रीԶเधे_Զเधे🌷🌷 🙏🌷जय जय श्रीराधेय्य्य्य राधेय्य्य्यय्य्य्य्य्🌷🙏

Post media

Comments (12)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Feb 26, 2026

🌹🌹 Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🌹 Shubh Dopahar Bahana 😊 Jii ❤️🌹❤️

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Feb 26, 2026

‼️ Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna, Shubha Dopahar Jii ‼️

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Feb 25, 2026

🙏‼️ Shri Krishna Govind Hare Murari Hey nath Narayan Vasudeva ‼️🙏 Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Feb 25, 2026

🙏‼️ Om Shree Ganeshay Namah ‼️🙏 Subha Sandhya Vandan Bahana 😊 Jii ❤️

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Feb 25, 2026

Ji Shukriya 🌹 Meri Pyari Behen ❤️ Jii 🌹 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Hamesha Bani Rahe ❤️🌹❤️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Feb 25, 2026

बहुत ही सुंदर पोस्ट के साथ बेहतरीन कथा प्रसंग के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद बहना जी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Feb 25, 2026

गणपति बप्पा मोरिया 🙏🌹☺️ मंगल मूर्ति मोरिया🙏🌹☺️ गजाननम् , भूतगणादि सेवितम् कपितजंबुफलचारूभक्षणम उमासुतम् शोकविनाशकारकम नमामि विघ्नेश्वर पादपंकजम् 🙏 🌹☺️ गौरीशंकर जी के लाडले , ऋद्धि सिद्धि के दाता, शुभ, लाभ और संतोषी के जनक, लक्ष्मीजी,कार्तिकेय जी के भाई, और यश वैभव, आनंद प्रमोद के दादा,विघ्नविनाशक श्री गणेश जीऔर उनके पूरे परिवार की कृपा आप सपरिवार पर सदैव ही बनी रहे 🙏🌹☺️ इसी प्रार्थना के साथ शुभ दोपहर वंदन बहना जी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Feb 25, 2026

जय श्री राधे कृष्ण बहना जी 🙏

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Feb 25, 2026

‼️🌹 Shubha Budhvaar 🌹 Shubha Dopahar 🌹 Subha Kamanayen 🌹 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🌹‼️

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Feb 25, 2026

🙏‼️ Om Gang Ganpataye Namah ‼️🙏