MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

122 days ago

भगवान बुद्ध का जन्म वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को हुआ था, बुद्ध पूर्णिमा का संबंध केवल भगवान बुद्ध के जन्म भर का नहीं है बल्कि इसी पूर्णिमा तिथि को वर्षों वन में भटकने व कठोर तपस्या करने के पश्चात बोधगया में बोधिवृक्ष के नीचे बुद्ध को सत्य का ज्ञान भी हुआ था। वैशाख पूर्णिमा के दिन ही कुशीनगर में भगवान बुद्ध का महापरिनिर्वाण भी हुआ। श्रीलंका जैसे कुछ देशों में इस उस्तव को वेसाक उत्सव के रूप में मनाते हैं। बुद्ध पूर्णिमा को आत्मचिंतन और शांति का दिन माना जाता है। इस दिन लोग अपने भीतर झांकने की कोशिश करते हैं और जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प लेते हैं।

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!