MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

106 days ago

*卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐* *🌞 दिनांक - 16 मई 2026* *⛅दिन - शनिवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - ग्रीष्म* *⛅मास - ज्येष्ठ* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - अमावस्या मध्यरात्रि 01:30 तक तत्पश्चात् प्रतिपदा* *⛅नक्षत्र - भरणी शाम 05:30 तक तत्पश्चात् कृत्तिका* *⛅योग - सौभाग्य सुबह 10:26 तक तत्पश्चात् शोभन* *⛅राहुकाल - सुबह 09:04 से सुबह 10:44 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 05:45* *⛅सूर्यास्त - 07:01 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:19 से प्रातः 05:02 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:57 से दोपहर 12:50 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:02 से मध्यरात्रि 12:45 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या, वट सावित्री व्रत (अमावस्या), शनि जयंती, मासिक कार्तिगाई* *🌥️विशेष -‌ अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* 🌷 *अमावस्या विशेष* 🌷 👉🏻 *स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार* *"अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते"* 🍲 *जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।* 🌷 *अमावस्या* 🌷 🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)* 🌷 *अधिकमास (पुरषोत्तम मास) में दीप दान* 🌷 🙏🏻 *पुरषोत्तम मास (17 मई से 15 जून 2026) में पूरा दीप दान करना | मंदिर में दीप जलाके रख दिया, पीपल के नीचे रख दिया, तुलसी को रख दिया | दीप दान की बड़ी महिमा है , पुरषोत्तम मास मे दीप दान से हर आफत शराफत से छूट जायेंगी |* 🙏🏻 🌷 *बरकत बढ़ाने (अधिक मास विशेष)* ➡ *अधिक मास :- 17 मई से 15 जून 2026 तक* 🙏🏻 *पुरुषोत्तम मास पूरा दोपहर को खाना खाने से पहले भगवत गीता का १५ वां अध्याय पढ़के फिर ही भोजन करना | घर में से बरकत कभी जायेगी ही नहीं | कोई ऐसा है जो भगवत गीता का १५ वां अध्याय पूरा नहीं भी पढ़ सकता तो १५ वें अध्याय का एक श्लोक ही पढ लें | पर १५ वां अध्याय उतना बड़ा नहीं है, चाहें तो पूरा पढ़ सकते हैं |* 🙏🏻 *पुरुषोत्तम मास में अनुष्ठान भी किया जाता है ...जप ज्यादा किया जाता है | अधिक मास में जप की अधिक महिमा है | जिसको अनुष्ठान करना हो वे भाई-बहनें पुरुषोत्तम मास का फायदा जरुर उठायें | अनुष्ठान ना कर सकें .......नौकरी धंधे में से समय नहीं मिलता तो जप ज्यादा कर दें | रात को सोने से पहले जप कर लें |* 🙏🏻 🌷 *गंगा स्नान का मंत्र* 🌷 🙏🏻 *गंगा स्नान के लिए रोज हरिद्वार तो जा नही सकते, घर में ही गंगा स्नान का पुन्य मिलने के लिए एक छोटा सा मन्त्र है ..* 🌷 *ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा* 🙏🏻 *ये मन्त्र बोलते हुए स्नान करें तो गंगा स्नान का लाभ होता है |* 🙏🏻 *🙏🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🙏*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!