
Rama Devi Sahu
452 days ago
🙏‼️ Radhey Radhey ‼️🙏 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 ❤️🌺❤️मैं स्त्री हूँ नाज़ुक कहो, तो मुस्कुरा दूँ, मज़बूत कहो, तो मौन हो जाऊँ, क्योंकि मेरी शक्ति कोई घोषणा नहीं, वो तो मेरी देह की सिलवटों में बसी है, और आत्मा की तहों में बहती नदी-सी निःशब्द। मैं जन्म देती हूँ, पर केवल शरीरों को नहीं स्वप्नों को, प्रतीक्षाओं को, संघर्षों को, और उन स्मृतियों को जिनमें संसार अपनी पहचान ढूँढ़ता है। मैं समय नहीं माँगती, मैं समय को जन्म देती हूँ रसोई में पकती दाल से लेकर बोर्डर पर भेजे गए बेटे की तस्वीर तक हर कुछ में मेरी परछाई रहती है। मैं स्त्री हूँ कभी गीता की गूंज, कभी मीरा की तान, कभी रज़िया की तलवार, कभी राधा की मौन पुकार। मैं एक नहीं, अनेक हूँ हज़ारों वर्षों की रीत में बंधी, फिर भी हर युग में नवोदित। मेरे आँसू कमज़ोरी नहीं, वे मेरे भीतर की वह जलधारा हैं जो तुम्हारे कठोर संसार को भी थोड़ी कोमलता दे जाती है। मैं सीता भी हूँ, जो धरती में समा जाती है और द्रौपदी भी, जो सभा को प्रश्नों से जला देती है। मैं सावित्री हूँ जो मृत्यु से टकरा जाती है, और काली भी, जो तम को निगल जाती है। मैं जब हँसती हूँ, तो दुनिया खिलती है, और जब चुप हो जाती हूँ, तो ईश्वर भी प्रश्न करता है कि वह कौन-सी पीड़ा थी, जो एक स्त्री को निःशब्द कर गई? मैं स्त्री हूँ रचना भी, रहस्य भी। प्रेम भी, प्रतिरोध भी। मैं जन्म नहीं, पुनर्जन्म हूँ।❤️🌺❤️ _#_____😉😉 ___😘 💐👏👏💐👏👏💐 _🙏🌷श्रीराधे श्रीराधे श्रीराधे_ _श्रीराधे श्रीराधे श्रीराधे🌷🙏_ 🙇♀️🙇 _💖🙏🌷 सभी प्रभू हरी प्रेमयों को हमारी_ _स्नेहभरी प्रेममयी ;🌷🙏💖_ _🌷🌷जय_जय_ _श्रीԶเधे_Զเधे🌷🌷_ _जय_श्रीकृष्ण_जी💐👏💖_ 🙇♀️🙇 _🙏🌷#जय श्री राधेश्याम जी_ _जय जय श्रीराधेय्य्य्य राधेय्य्य्यय्य्य्य्य् जी🌷🙏_ 💐👏👏💐👏👏💐
Comments (2)

Pannalal Chouhan
Jun 4, 2025
राधे राधे

Pannalal Chouhan
Jun 4, 2025
जय जय श्री गणेश
