MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

137 days ago

. “राधाजी की सन्त पर कृपा” एक बार रूप गोस्वामी जी राधाकुंड के किनारे बैठकर ग्रन्थ लेखन में इतने खो गए, कि उन्हें ध्यान ही न रहा कि सूरज ठीक सिर के ऊपर आ गए हैं। झुलसाती गर्मी के दिन थे किन्तु रूप गोस्वामी जी पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था, वह निरंतर लिखते ही जा रहे थे। दूर से आते हुए श्रीसनातन गोस्वामी जी ने देखा कि रूप भाव मग्न होकर लेखन कर रहे हैं, एवं एक नवयुवती उनके पीछे खड़ी हो कर, अपनी चुनरी से रूप गोस्वामी जी को छाया किये हुए है। सनातन गोस्वामी जी जैसे ही निकट पहुँचे तो देखा कि वह नवयुवती तपाये हुए सोने के रंग की एवं इतनी सुन्दर थी कि माता लक्ष्मी, पार्वती एवं सरस्वती की सुन्दरता को मिला दिया जाये तो इस नवयुवती की सुन्दरता के समक्ष तुच्छ जान पड़ते। वह नवयुवती सनातन की ओर देख कर मुस्कुराई, और अन्तर्धान हो गई। सनातन गोस्वामी जी ने रूप को डांटा और कहा–‘तुम्हें तनिक भी ध्यान है कि तुम क्या कर रहे हो ? ऐसी ही अनेकानेक पोस्ट पढ़ने के लिये हमारा फेसबुक पेज ‘श्रीजी की चरण सेवा’ को लाईक एवं फॉलो करें। अब आप हमारी पोस्ट व्हाट्सएप चैनल पर भी देख सकते हैं। चैनल लिंक हमारी फेसबुक पोस्टों में देखें। हम लोग भगवान् के सेवक हैं, और सेवक का काम है, स्वामी की सेवा करना, ना कि स्वामी से सेवा स्वीकार कराना। तुम इस प्रकार राधारानी से सेवा कैसे करवा सकते हो ? आज ही तुम अपने लिए एक कुटिया बनाओ, ताकि दुबारा श्रीराधारानी को तुम्हारी वजह से कष्ट ना उठाना पड़े।’ ० ० ० ॥जय जय श्री राधे॥ **********************************

Post media

Comments (2)

R k jangid 

phulera Jaipur

R k jangid phulera Jaipur

May 6, 2026

Radhe Radhe ji shubh ratri🙏

 Radhe  ✨

Radhe

May 6, 2026

Radhe Radhe 🙏🌹🌹