
Rama Devi Sahu
165 days ago
*卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐* *🌞दिनांक - 18 मार्च 2026* *⛅दिन - बुधवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - वसंत* *⛅मास - चैत्र* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - चतुर्दशी सुबह 08:25 तक तत्पश्चात् अमावस्या* *⛅नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद प्रातः 05:21 मार्च 19 तक तत्पश्चात् उत्तर भाद्रपद* *⛅योग - शुभ प्रातः 04:01 मार्च 19 तक तत्पश्चात् शुक्ल* *⛅राहुकाल - दोपहर 12:35 से दोपहर 02:06 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:33* *⛅सूर्यास्त - 06:37 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:58 से प्रातः 05:45 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:11 से मध्यरात्रि 12:58 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या* *🌥️विशेष - चतुर्दशी एवं अमावस्या को स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹ग्रहबाधा दूर करने का उपाय🔹* *शनि, राहू-केतु आदि ग्रहों के दोष-निवारण के लिए प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को अपने हाथ से आटे की लोई गुड़सहित प्रेमपूर्वक किसी नंदी अथवा गाय को खिलायें । कैसी भी ग्रहबाधा हो, दूर हो जायेगी ।* *🔹तुतलापन मिटाने के लिए🔹* *🔸२-३ बादाम के गिरी मिक्सी में अच्छी तरह घोट के और मक्खन व मिश्री मिलाकर बराबर चबा चबा कर खाएं l १ हफ्ते में तोतलेपन में आराम होता है l* *🔹बुद्धि बढाने के ढेर सारे उपाय🔹* *🔸 १] दिव्य प्रेरणा-प्रकाश पुस्तक में (पृष्ठ २ पर ) एक मंत्र लिखा है , उसको पढ़कर दूध में देखोगे और वह दूध पियोगे तो बुद्धि बढ़ेगी, बल बढ़ेगा ।* *🔸 २] मंत्रजप और अनुष्ठान से बुद्धि विकसित होती है ।* *🔸 ३] भगवच्चिंतन करके ॐकार का गुंजन करके शांत होओगे तो बुद्धि बढ़ेगी ।* *🔸 ४] श्वासोच्छवास में भगवान् सूर्यनारायण का ध्यान करने से भी फायदा होगा ।* *🔸 ५] श्रद्धा, भक्ति और गुरुजनों के सत्संग से भी बुद्धि उन्नत होती है ।* *🔸 ६] भगवद-ध्यान से तो बुद्धि को बढना ही है ।* *🔸 ७] स्मृतिशक्ति बढानी है तो कानों में अँगूठे के पासवाली पहली उँगलियाँ डालकर लम्बा श्वास लो फिर होंठ बंद रख के कंठ से ‘ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ....’ ऐसा उच्चारण करो । इस प्रकार १० बार करो । इस भ्रामरी प्राणायाम से स्मृति बढ़ेगी, बुद्धू विद्यार्थी भी अच्छे अंक लायेंगे ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
